"बड़ी कार्रवाई" के लिए 519 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त
गौरेला की सियाराम गैस एजेंसी में खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद अचानक जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 433 घरेलू और 38 व्यावसायिक समेत कुल 471 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट और आवक-जावक रिकॉर्ड में भी खामियां मिलीं।
राष्ट्रीय
तहसीलदार के पास मिली 5 लाख की संदिग्ध नकदी, तीन ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी
सुंदरगढ़ जिले में विजिलेंस ने लठिकाटा के तहसीलदार सह उप-पंजीयक मुरलीधर उर्मल के पास से 5 लाख रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है। रकम का संतोषजनक स्रोत नहीं बता पाने के बाद अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस ने उनके आवास, निजी घर और कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी कर बैंक खातों, निवेश और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
धोखाधड़ी मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित
कटनी में हत्या से जुड़े जमीन विवाद और धोखाधड़ी मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया। उन पर करोड़ों की जमीन कम कीमत में खरीदवाने और आपराधिक षड्यंत्र सहित कई आरोप हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
बच्चों की सेहत पर खतरा : बस्तर में मैंगो आइस कैंडी पर प्रतिबंध, जांच में मिली अनियमितताएं
बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को सेवन के लिए असुरक्षित पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने पूरे जिले में इस उत्पाद की बिक्री, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
रायपुर
ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा
छत्तीसगढ़ के धमतरी में ईडी ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित निवास पर दबिश दी। टीम वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह कार्रवाई राज्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जारी जांच के बीच हुई है।
रायपुर
टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मेटाडोर के छह टायरों में छिपाकर ले जाया जा रहा 151.50 किलो गांजा जब्त किया। करीब 75.50 लाख रुपए के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
कोरबा
मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड
कटघोरा थाने की पुलिस टीम पर शिकायतकर्ता के खर्चे पर दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता गौरव मोदी के खर्चे पर हवाई टिकट बुक कराए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बिलासपुर रेंज आईजी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
रायपुर
बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये
रायपुर नगर निगम ने टैक्स, यूजर चार्ज और अन्य शुल्क के बकायेदारों के खिलाफ सभी जोनों में सख्त वसूली अभियान शुरू किया है। निगम की कार्रवाई के डर से कई बकायेदारों ने मौके पर ही लाखों रुपये जमा कर दिए। वहीं भुगतान नहीं करने वालों की संपत्तियां सील की गईं और कुछ मामलों में बल्क नल कनेक्शन भी काटे गए।
राष्ट्रीय
DJB टेंडर घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
जल बोर्ड से जुड़े टेंडर घोटाले में ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर और 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत/कमीशन के लेनदेन का दावा किया है। मामले में मनी ट्रेल की जांच जारी है।
जगदलपुर (बस्तर)
नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा
सुकमा के कोंटा में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन से 308 किलो गांजा बरामद किया। गांजा नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन समेत करीब 1.64 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
धमतरी
मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे 5 मवेशी बरामद , दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को बेहद खराब स्थिति में ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब और 480 किलो लहन जब्त
अंबिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता ने अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने 70 लीटर शराब और 480 किलो महुआ लाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।