"कार्रवाई" के लिए 2859 परिणाम मिले
खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लिए धमकाने और SC-ST एक्ट में फंसाने की साजिश का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही है और SC-ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़
यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश
महासमुंद जिले में यूरिया उर्वरक वितरण में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कृषि विभाग ने 4 निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन फर्मों ने मार्च 2026 में नियमों के विपरीत यूरिया का वितरण किया। इससे पहले भी 26 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
देश
AI : IMD ने लॉन्च किए AI आधारित मौसम सिस्टम, अब 1 किलोमीटर दायरे तक मिलेगी सटीक भविष्यवाणी
IMD ने AI आधारित नया मौसम सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे अब 1 किलोमीटर के दायरे तक सटीक मौसम पूर्वानुमान मिल सकेगा। यह तकनीक किसानों, आम लोगों और आपदा प्रबंधन के लिए मददगार होगी। फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया है।
विदेश
ब्रह्मोस : चीन की बढ़ेगी टेंशन, वियतनाम करेगा तैनाती
Vietnam भारत से BrahMos missile खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे दक्षिण चीन सागर में China की चिंता बढ़ सकती है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है, जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसकी तेज गति, सटीक निशाना और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वियतनाम इन मिसाइलों को अपने तटीय इलाकों में तैनात करता है, तो चीन की नौसैनिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है। भारत के लिए यह सौदा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक ताकत बढ़ाने और रक्षा निर्यात मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नारायणपुर
नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगलों में छिपाए गए नक्सलियों के गुप्त डंप का खुलासा किया। सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जवानों ने करीब 1 करोड़ रुपये नकद, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। बरामद रकम में 2 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुछ डंप हालिया हैं, जबकि कुछ 4 से 6 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इससे पहले बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के एक गुप्त बंकर से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकली ब्रांड, 4 आरोपी गिरफ्तार
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान में छापा मारकर आरोपियों को शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में 34 लीटर अवैध शराब, गोवा स्पेशल व्हीस्की की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
रायगढ़
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
दुर्ग संभाग
नौकरी का झांसा : भिलाई स्टील प्लांट में काम लगाने कंप्यूटर ऑपरेटर से 6 लाख की ठगी, आदि गुज्जर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी सैम्युअल सातुम उर्फ आदि गुज्जर ने खुद को बीएसपी अधिकारियों का करीबी बताकर निजी कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश वर्मा से किस्तों में रकम वसूली। लंबे समय तक जॉइनिंग का झांसा देने के बाद केवल 1 लाख रुपये लौटाए गए। अखबार में आरोपी की गिरफ्तारी की खबर पढ़ने के बाद पीड़ित ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने BNS की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
मौत बन गई सीवरेज खुदाई : मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास करीब 10 फीट गहरी खुदाई में अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर जिंदा दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
महासमुंद
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि छात्रों की ठीक से जांच नहीं होने के कारण वे डिजिटल कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष तक ले गए। परीक्षा से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की।
खेल
बृजभूषण-विनेश विवाद : फिर गरमाया, तीखे बयान से बढ़ी सियासी और खेल जगत में हलच
बृजभूषण शरण सिंहऔर विनेश फोगाट के बीच विवाद फिर तेज हो गया है। नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से विनेश को बाहर किए जाने के बाद बृजभूषण ने कहा कि उनका WFI के फैसलों से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्होंने विनेश पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे “उस गंदगी को साफ कर रहे हैं जो यह महिला पीछे छोड़ गई है।”वहीं विनेश ने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें हार मानने और संन्यास लेने के लिए मजबूर करना चाहते हैं, लेकिन वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
विदेश
सिंधु जल संधि : पाकिस्तान में खेती और पीने के पानी का बढ़ा संकट
सिंधु जल संधि के निलंबन का असर अब पाकिस्तान में दिखने लगा है। किसानों को सिंचाई और लोगों को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने साफ कहा है कि आतंकवाद बंद होने तक संधि बहाल नहीं होगी।