"मानसून" के लिए 250 परिणाम मिले
हाई कोर्ट के दरवाजे पर : हर बारिश में थम जाती है गांव की जिंदगी, मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के परसापानी और बंगला भाटा गांवों में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। ग्रामीणों ने याचिका दायर कर बताया कि बारिश के मौसम में गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और खेती-बाड़ी प्रभावित होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है और सरकार से जवाब तलब किया है।
यात्रा
छत्तीसगढ़ : अद्भुत वॉटरफॉल देंगे स्वर्ग जैसी फीलिंग, प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान
छत्तीसगढ़ अपने घने जंगलों, पहाड़ों और नदियों के बीच स्थित खूबसूरत जलप्रपातों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां के प्रमुख वॉटरफॉल जैसे चित्रकोट जलप्रपातl, तीरथगढ़ जलप्रपात , और मैनपाट पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं।ये झरने मानसून और सर्दियों में और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं, जहां गिरते पानी, हरियाली और शांत वातावरण मिलकर “स्वर्ग जैसी फीलिंग” का अनुभव कराते हैं। यह स्थान सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि सुकून, रोमांच और प्राकृतिक ऊर्जा का अद्भुत संगम हैं।
रायपुर
जल जीवन मिशन : एक साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी, ग्रामीणों में आक्रोश
आरंग के ग्राम पंचायत संग्राम डिघारी में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद ठेकेदार के काम बंद कर गायब हो जाने से योजना ठप हो गई है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
छत्तीसगढ़
80KM की रफ्तार से उठेगा तूफानी बवंडर, यूपी–बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी अगले 72 घंटे मौसम संवेदनशील रहेंगे, जहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से बचने, सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़
सौगात : जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के लिए 9.45 करोड़ रुपये की लागत से श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह पुल कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर बनेगा, जो छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
कैम्पा बैठक में वन क्षेत्रों के विकास को गति देने पर जोर, 713 करोड़ की 2026-27 कार्ययोजना भेजी गई स्वीकृति
छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कैम्पा की 9वीं बैठक में वन क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और 2026-27 के लिए 713.73 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया। बैठक में वन क्षेत्रों में पुल, सड़क और भवन जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने, नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास तेज करने और वृक्षारोपण, वन पुनर्स्थापन व जल संरक्षण कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।
खेती की ओर कदम : मिट्टी की सेहत और किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय
हरी खाद (Green Manure) टिकाऊ खेती का एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है, जिसमें ढैंचा, सनई, मूंग, उड़द जैसी फसलों को उगाकर फूल आने पर मिट्टी में मिला दिया जाता है। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे उसकी उर्वरता और संरचना में सुधार होता है। यह मिट्टी को भुरभुरा बनाकर जल धारण क्षमता बढ़ाती है और लाभकारी सूक्ष्मजीवों को सक्रिय करती है।
छत्तीसगढ़
रोशनी का पहला सवेरा : 78 साल बाद अबूझमाड़ के इतापानार में जला पहला बल्ब, जागती आंखों ने देखा इतिहास
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम इतापानार गांव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची। ₹56.11 लाख की लागत से पूरा हुआ यह प्रोजेक्ट न सिर्फ अंधेरा मिटाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी के नए द्वार भी खोलता है। पूरी रात जागकर ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल को महसूस किया।
छत्तीसगढ़
गगरेल बांध का पानी बना वरदान : कुकरा के कठवा फाल में दिखा ‘मिनी भेड़ाघाट’ जैसा अद्भुत नजारा
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच गंगरेल बांध (रविशंकर सागर) से महानदी मुख्य नहर के जरिए छोड़ा गया पानी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। इससे सूखे तालाब भर रहे हैं, भूजल स्तर बढ़ रहा है और पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध हो रहा है। कुकरा गांव के पास कठवा फाल में नहर का पानी लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरकर सफेद झाग जैसा “दूधिया” दृश्य बना रहा है, जिसे लोग ‘मिनी भेड़ाघाट’ कह रहे हैं। यह मनमोहक दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
छत्तीसगढ़
बस्तर 2.0 की शुरुआत : CM साय ने PM मोदी को दिया न्योता, 360° विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर “बस्तर 2.0” के तहत क्षेत्र के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा और मानसून बाद बस्तर आने का न्योता दिया। इस योजना में सड़क, रेल, एयरपोर्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, स्टार्टअप और पर्यटन पर फोकस है। 228 सड़कें, 267 पुल, मेडिकल कॉलेज, एजुकेशन सिटी और बड़ी सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।