"बारिश" के लिए 565 परिणाम मिले
धमतरी
नरहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे युवकों का किया गया रेस्क्यू
धमतरी जिले के प्रसिद्ध नरहरा जलप्रपात में भारी बारिश के बाद पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसी बीच दो युवक झरने के तेज बहाव में फंस गए, जिन्हें समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अगर मौके पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, हाईवे पर फंसे वाहन, बांधों से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली के लोरमी में 200 ग्रामीण 24 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें SDRF ने नावों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं खुड़िया और कोडार बांध लबालब भरने के बाद अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
धमतरी
पीलिया-टायफायड का बढ़ा खतरा, धमतरी में 8 परिवारों के 24 से ज्यादा लोग बीमार, जांच की मांग तेज
धमतरी शहर में बारिश के मौसम के बीच पीलिया और टायफायड के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग वार्डों में अब तक करीब 8 परिवारों के दो दर्जन से अधिक लोग इन बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। कई मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में कराया जा रहा है।
बिलासपुर
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है
सरगुजा संभाग
बिजली गिरने से घायल 3 मरीज पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर नदारद इलाज के लिए भटके परिजन
सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आकाशीय बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उस समय ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और एक ही स्टाफ नर्स के भरोसे मरीजों की देखभाल चल रही थी।
राष्ट्रीय
आजादी के दशकों बाद भी पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, सोहावल खुर्द से विकास के दावों की खुली पोल
रीवा जिले के जवा जनपद की सोहावल खुर्द ग्राम पंचायत के गढ़ुआई टोला से सामने आया वीडियो प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण 12 वर्षीय बीमार बच्चे को कपड़े की पालकी में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में बदल जाती है और वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
गरियाबंद
मंजूरी के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, गरियाबंद में विकास कार्यों पर उठे सवाल
आदिवासी अंचलों में विकास योजनाओं के बावजूद जमीनी समस्याएं बनी हुई हैं। मैनपुर क्षेत्र में झोपड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है, जबकि कई केंद्र अब भी जुगाड़ व्यवस्था पर निर्भर हैं। वहीं सड़क बनने के बाद भी पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार
पिथौरा-बागबाहरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स्वच्छता में कमी पर नोटिस की तैयारी
महासमुंद के पिथौरा और बागबाहरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्वच्छता में कमी मिलने पर एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस देने की तैयारी की गई और पनीर का नमूना जांच के लिए लिया गया।
राज्य सरकार
महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, कलेक्टर ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
महासमुंद। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की स्थिति, बेरिकेटिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कबीरधाम
35 बैगा परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग
कवर्धा जिले के बेलापानी गांव में बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और उपमुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाई, लेकिन अब तक स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने जल्द हैंडपंप लगाने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : 14वें दिन बेनतीजा रही सरकार संग वार्ता, मांगें पूरी होने तक डटे रहने पर अड़े छात्र
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच देर रात हुई वार्ता बेनतीजा रही। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर की लिखित घोषणा तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस
महासमुंद के सरायपाली-बसना विकासखंड में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, एचपीवी टीकाकरण, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और शिशु संरक्षण माह की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए गए।