Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने …
Sitapur education notice(Image Source: AI Photo)
Sitapur education notice(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश

CG Education Department: सीतापुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यप्रणाली को लेकर मिली शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ संतोष कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षकों के अवकाश, वेतन भुगतान, दस्तावेजों में देरी और कार्यालयीन कार्यों में अनियमितता के आरोपों पर दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 05:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Education Department: सीतापुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यप्रणाली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संतोष कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ संतोष कुमार सिंह की पदस्थापना कुछ महीने पहले ही हुई है और वे वर्तमान में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की शिकायत के बाद की गई है। एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी के सामने शिकायत रखते हुए आरोप लगाया था कि सीतापुर ब्लॉक के शिक्षकों से कार्यालयीन कार्यों के निपटारे के लिए राशि की मांग की जा रही है।

अवकाश और वेतन संबंधी मामलों में देरी का आरोप

डीईओ की ओर से जारी नोटिस में कई गंभीर बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। शिकायतों के अनुसार, शिक्षकों के अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश की स्वीकृति और वेतन भुगतान से जुड़े कई प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। कुछ मामलों में पांच-छह महीने से लेकर एक साल तक देरी होने की बात कही गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन मामलों के समाधान के लिए कार्यालय के कुछ कर्मचारियों और बीईओ स्तर पर राशि की मांग की जाती है। इसके अलावा कई शिक्षकों के अवकाश आवेदन और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र कार्यालय से गायब होने की शिकायत भी सामने आई है।

आवेदन लेने में आनाकानी और दस्तावेजों में देरी की शिकायत

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ शिक्षकों के आवेदन आवक-जावक शाखा में लेने से इनकार किया जाता है, जिसके कारण उन्हें आवेदन जमा करने की पावती नहीं मिल पाती। वहीं, परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके पात्र शिक्षकों के नियमितीकरण प्रस्ताव भेजने, परीक्षा अनुमति आदेश जारी करने, सर्विस बुक अपडेट करने और जीपीएफ पासबुक संधारण जैसे कार्यों में अनावश्यक देरी की शिकायत की गई है।

डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि यदि कार्यालयीन कार्यों में इस तरह की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो यह गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत माना जा सकता है। डीईओ ने बीईओ संतोष कुमार सिंह से पूछा है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न प्रस्तावित की जाए। उन्हें दो दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। तय समय में जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं बीईओ की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें