"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
रक्षा
बड़ा ख़ुलासा : ISI की नई साज़िश TTH, गैंगस्टर्स के सहारे भारत में प्रॉक्सी वॉर की तैयारी
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में दावा किया गया है कि पाकिस्तान कथित तौर पर 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) के नाम से भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर की रणनीति पर काम कर रहा है। जांच में ग्राफिटी, सोशल मीडिया नेटवर्क, स्थानीय अपराधियों और ड्रोन के जरिए हथियार व फंडिंग से जुड़े इनपुट सामने आए हैं।
रक्षा
युवाओं को रोजगार : शिवपुरी में बनने जा रहा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पाली गांव में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। 2,500 करोड़ रुपये के इस डिफेंस प्रोजेक्ट से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है और यह भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन
पद्म विभूषण और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। संघर्षों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली तीजन बाई ने पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई।
राष्ट्रीय
बड़ा समझौता : भारत-इजरायल निवेश डील लागू, व्यापार और निवेश में आएगी नई तेजी
भारत और इजरायल के बीच पिछले साल साइन हुआ ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता शनिवार से आधिकारिक रूप से पूरी दुनिया में लागू हो गया है। इस बड़े समझौते को दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जाने वाला माना जा रहा है।
शिक्षा
पढ़ाई करना हुआ और महंगा : भारतीय छात्रों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए नई चुनौती सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशी छात्रों, पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा और अन्य कई श्रेणियों की वीजा फीस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं। इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का कुल खर्च पहले से कहीं अधिक हो जाएगा, जिससे हजारों भारतीय छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
रायपुर
पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना
रायपुर पुलिस ने देशभर के 5 स्टार होटलों में फर्जी पहचान के जरिए ठगी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी बिंगसन जॉन को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से अधिक राज्यों के करीब 300 होटलों को निशाना बनाने का आरोप है। हयात होटल में बिल चुकाए बिना फरार होने और लैपटॉप चोरी के मामले में उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेश
कीव में कयामत की रात : रूस का 11 घंटे तक भीषण तांडव, 21 मौतें, यूक्रेन के ड्रोन हमलों से तिलमिलाए पुतिन ने लिया बदला
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूसी तेल ठिकानों को हुए नुकसान के बाद रूस ने कीव पर 11 घंटे तक मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से भीषण हमला किया। हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। एयर रेड सायरन बजते ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सबवे स्टेशनों में शरण ली। रूस ने इसे यूक्रेन के हालिया तेल रिफाइनरी और सप्लाई रूट्स पर किए गए हमलों का जवाब बताया है।
कोरबा
आकाशीय बिजली का कहर : इमली के पेड़ पर बसे 6 प्रवासी पक्षियों की मौत, गांव में मायूसी
कोरबा जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में प्रकृति का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के एक विशाल पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां बसेरा किए हुए छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना केवल वन्यजीवों की क्षति भर नहीं है, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए भी गहरा भावनात्मक आघात है, जो वर्षों से इन विदेशी मेहमान पक्षियों को अपने गांव की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक मानते आए हैं।
दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और दिल्ली से 4 आंतकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर यानी वहां बैठे अपने आकाओं के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से तुर्की की बनी जिगाना पिस्टल समेत 2 विदेशी पिस्टल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
शेयर बाजार
जीएसटी से सरकार की कमाई बढ़ी : जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ का संग्रह
नई दिल्ली में देश के आर्थिक विकास की रफ्तार को दिखाने वाली एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने सालाना गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन की नई रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार देश का कुल जीएसटी कलेक्शन तेरह दशमलव नौ प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ एक लाख चौरानवे हजार आठ सौ बारह करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
राष्ट्रीय
उठी मांग : मोदी-शहबाज से शांति वार्ता की अपील, भारत-पाकिस्तान के 117 बड़े नाम आए एक मंच पर
भारत और पाकिस्तान की 117 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच बातचीत बहाल करने की अपील की है। पत्र में वीजा सेवाएं, सीधी उड़ानें, व्यापार, अटारी-वाघा बॉर्डर और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की गई है।
सरगुजा संभाग
रामगढ़ महोत्सव : प्राचीन गुफाओं का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण, पर्यटन को बढ़ावा देने की कही बात
रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीताबेंगरा, जोगीमारा गुफाओं और हाथीपोल का भ्रमण किया। उन्होंने रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।