"शिक्षक" के लिए 583 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
अमसेना स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
अमसेना स्थित गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि सरपंच भोजराम साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
महासमुंद
साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की भेंटवार्ता आकाशवाणी पर, ‘मोर भुईयां’ में होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ी साहित्य और संस्कृति से जुड़े श्रोताओं के लिए खास अवसर आने वाला है। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण किया जाएगा।
रायपुर
हैप्पी स्कूल टेमरी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
रायपुर के टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवॉज़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से हुई। ध्वजारोहण के बाद स्कूल परिसर में राष्ट्रगान गूंजा और क्लब के सदस्यों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
रायपुर संभाग
गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गनौद, बकतरा और खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। खौली आरोग्य मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
नारायणपुर
लाल आतंक पर भारी देशभक्ति : अबूझमाड़ के 9 गांवों में आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के नौ गांवों में पहली बार बिना नक्सली खौफ के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र और सुरक्षित भविष्य की ओर नए कदम का संदेश दिया।
रायपुर संभाग
सीमा पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने तैयार किए रक्षा-सूत्र, साथ भेजेंगी पवित्र मिट्टी
“सिपाही रक्षा सूत्र-2026” अभियान के तहत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश तैयार किए। जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ तिलक के लिए पवित्र मिट्टी भी भेजी जाएगी।
राज्य सरकार
विद्यार्थियों को समझाया शिक्षा का महत्व, कहा-अनुशासन और मेहनत से ही मिलेगा उज्ज्वल भविष्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। अंबिकापुर क्षेत्र के सात सरकारी विद्यालयों से आए करीब 50 विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया और उनके अनुभव, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।
रायपुर संभाग
बकतरा में 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्कूल आहता और प्रार्थना शेड की घोषणा की
ग्राम बकतरा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने करीब 40 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता और प्रार्थना शेड निर्माण की भी घोषणा की।
राज्य सरकार
छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया वितरण
सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सुरक्षित आवागमन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
महासमुंद
कोमाखान में निकली 1 किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
र घर तिरंगा अभियान के तहत कोमाखान में एक किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। नगर में देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
शिक्षा
78 कैदियों ने पास की 10वीं, अब सजा में मिलेगी विशेष छूट, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन की पढ़ाई का भी मिलेगा मौका
जेलों में बंद 108 कैदियों में से 78 ने NIOS की SSC यानी 10वीं की परीक्षा पास की है। सफल कैदियों को सजा में विशेष छूट देने के साथ 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन तक पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया जाएगा।