Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, मंत्री लक्ष्मी …
छात्राओं को साइकिल वितरित करतीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
छात्राओं को साइकिल वितरित करतीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
राज्य सरकार

छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया वितरण

सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सुरक्षित आवागमन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 06:47 PM · अपडेट: 22 Sep 2026, 09:20 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सुरक्षित आवागमन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवनंदनपुर, विश्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने योजना को स्कूल आने-जाने के लिए उपयोगी बताया।

दर्रीपारा विद्यालय में भी हुआ वितरण

इसके बाद मंत्री ने भैयाथान विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा में छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। 

दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनका सफर आसान होगा और आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।

नियमित उपस्थिति बढ़ाने में मिलेगी मदद

मंत्री ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने की अपील

लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार, गांव तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक या भौगोलिक कारणों से किसी भी बेटी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

छात्राओं और अभिभावकों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं और अभिभावकों ने साइकिल योजना पर प्रसन्नता जताते हुए इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली उपयोगी पहल बताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें