Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स…
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाशली छात्रों को दिया गया पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाशली छात्रों को दिया गया पुरस्कार
रायपुर संभाग

गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गनौद, बकतरा और खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। खौली आरोग्य मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 01:22 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:47 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनौद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सम्मान दिया। मंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 
मुख्य अतिथि मनोज यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

टॉपर छात्रों को मिलेगा पुरस्कार

एसएमसी सदस्यों ने आगामी सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की। इस सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय में विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच दुलेश गिलहरे, एसएमसी सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • बकतरा स्कूल में दिखा देशभक्ति का उत्साह
बकतरा स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस

ग्राम बकतरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत बकतरा की सरपंच देवकी टंडन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष गजाधर बैस, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष मालिक पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्राम के पंचगण उपस्थित रहे।

  • आरोग्य मंदिर खौली में मनाया स्वतंत्रता दिवस
खौली आरोग्य मंदिर में दिखा देशभक्ति का उत्साह

जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत स्थित आरोग्य मंदिर खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही समूचा परिसर 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिमा बंदे ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। एक स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। 

खौली में मिष्ठान वितरण के साथ समापन

आरोग्य मंदिर का मुख्य उद्देश्य गांव के हर व्यक्ति तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि खौली को स्वस्थ और समृद्ध गांव बनाया जा सके।​समारोह में सरपंच राजेंद्र टंडन सहित गांव के प्रमुख ऐनु भगत टंडन एवं राजेश निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आर.ओ.एच. ललित साहू के साथ मितानिन उत्तरा चंद्राकर, निर्मला बंदे, नंदनी साहू, प्रमिला यादव, देवकी यादव, ऋतु निर्मलकर, शैलेन्द्री वर्मा, लता वर्मा तथा राजेश्वरी यादव की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें