ताज़ा खबरें
10206 समाचार
रायपुर
Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार
Raipur Cyber Fraud: पुरानी बस्ती इलाके में बिग बास्केट से 513 रुपये का रिफंड पाने की कोशिश में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि फर्जी कस्टमर केयर के जरिए संपर्क करने वाले जालसाजों ने WhatsApp पर APK फाइल भेजकर उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिक्षा
DAVV Supplementary Result: UG सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे जल्द, 5 नवंबर तक जारी होंगे रिजल्ट्स
DAVV Supplementary Result: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर ने UG प्रथम और द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के रिजल्ट की समयसीमा तय कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, द्वितीय वर्ष का परिणाम 31 अक्टूबर 2026 तक और प्रथम वर्ष का परिणाम 5 नवंबर 2026 तक घोषित किया जाएगा। दोनों वर्षों में करीब 19 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। रिजल्ट समय पर जारी करने के लिए लगभग 200 शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है।
रायपुर
CG Bus Fare Increase: बस यात्रियों को महंगाई का झटका, छत्तीसगढ़ में बढ़ा किरा
CG Bus Fare Increase: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ने से आम यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नई दरों के अनुसार, साधारण बस का किराया 1 रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। रायपुर से बिलासपुर और जगदलपुर जैसे प्रमुख रूटों पर भी सफर महंगा हो गया है। किराया वृद्धि के पीछे बस ऑपरेटरों ने डीजल, टायर और मेंटेनेंस की बढ़ती लागत को वजह बताया है।
शिक्षा
CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
CG Education Department: राजनांदगांव जिले में BSK ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी के दौरान 264 शिक्षकों का रिकॉर्ड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी से दो दिनों के भीतर संबंधित शिक्षकों की जानकारी मांगी है। प्रभारी DEO प्रवास सिंह बघेल के अनुसार, रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सूची में सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षक भी हो सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी सामने आई हैं।
ग्लैमर
Bollywood Fashion: रॉयल ब्लू-पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने खींचा सबका ध्यान
Bollywood Fashion: बांधनी लहंगे में नजर आईं। जरी, गोटा-पट्टी और मिरर वर्क से सजे उनके पारंपरिक आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा। उनका शाही एथनिक लुक फेस्टिव फैशन के लिए खास स्टाइल इंस्पिरेशन बना।
राष्ट्रीय
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल
chaibasa road accident: पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया क्षेत्र में कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौt हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
लाइफ स्टाइल
Navratri Recipe: व्रत में बनाएं कच्चे केले और पनीर की कुरकुरी टिक्की, जानें आसान विधि
Navratri Recipe: आलू और साबूदाने से बनी डिशेज की जगह इस बार कच्चे केले और पनीर की कुरकुरी टिक्की ट्राई करें। राजगिरा आटा, भुनी मूंगफली और व्रत के मसालों से तैयार यह टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनती है। जानें घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी।
राज्य सरकार
Bodla Development: 60 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कॉलेज में मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं
कबीरधाम जिले के बोड़ला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 60 लाख रुपए के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और 40 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट और AI तकनीक जैसी डिजिटल सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
बिलासपुर
CG High Court: कृषि विस्तार अधिकारियों के दस्तावेजों की जानकारी के मामले में याचिकाएं खारिज
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के शैक्षणिक, दिव्यांगता और निवास प्रमाण पत्रों की जानकारी देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। अधिकारियों ने दस्तावेजों को निजी बताते हुए आपत्ति जताई थी। मामले में RTI अधिनियम के प्रावधानों और वैधानिक उपायों से जुड़े पहलुओं पर विचार किया गया।
रायपुर संभाग
Arang News: आरंग में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी गई यूनिफॉर्म, कॉपी-पेन और जूते, जलवायु परिवर्तन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Arang News: आरंग के लखौली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, कॉपी, पेन और जूते वितरित किए गए। साथ ही जलवायु परिवर्तन जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Homeopathy Admission: शासकीय होम्योपैथी कॉलेज, BHMS की 63 सीटों पर प्रवेश की अनुमति
Homeopathy Admission: नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BHMS पाठ्यक्रम की 63 सीटों पर प्रवेश की सशर्त अनुमति मिली है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद 12 अक्टूबर 2026 को अनुमति पत्र जारी किया। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
दुर्ग
Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल
Durg News: भिलाई के पावर हाउस इलाके में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक ने अपने ही ईवी ऑटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।