ताज़ा खबरें
4698 समाचार
राजनीति
सियासी घमासान : जीतू पटवारी के भाई पर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति, सीएम से की यह अपील
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष और उसके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूरजपुर
घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एसईसीएल (SECL) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव घर से निकलने के अगले दिन गांव में मिला। शुरुआती जांच में जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सरकारी सूचना
सुशासन तिहार : किसड़ी में हैंडपंप चालू, कुर्मीपाली में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा
सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र का बंद हैंडपंप सुधारकर चालू किया और कुर्मीपाली के बाजारपारा में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा किया। समयबद्ध कार्रवाई से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिली और उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग का आभार जताया।
दुर्ग
पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी
दुर्ग में एक महिला से पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को इंदौर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे की जीत का सबसे खास जश्न, जानिए Viking Roar का इतिहास और महत्व
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे की शानदार जीत के बाद चर्चा में आए Viking Roar सेलिब्रेशन की ऐतिहासिक कहानी जानिए। यह परंपरा प्राचीन वाइकिंग योद्धाओं की विरासत, साहस और टीम भावना का प्रतीक मानी जाती है, जो आज नॉर्वे की फुटबॉल पहचान बन चुकी है।
राष्ट्रीय
कमाली मंदिर विवाद : मंदिर से मूर्तियां हटाने पर मचा हंगामा, श्रद्धालुओं के दबाव में फिर हुई स्थापना
भोपाल के ऐतिहासिक कमाली मंदिर से प्राचीन मूर्तियां हटाए जाने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिमाओं को दोबारा उनके मूल स्थान पर स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की कथित योजना की जांच और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की।
सरकारी सूचना
जागरूकता : नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर, जिले के किसानों का बढ़ा भरोसा
महासमुंद जिले में 10 हजार से अधिक किसान नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग और इफको के जागरूकता अभियान से किसानों का रुझान बढ़ा है। वहीं, खेत बचाओ अभियान के तहत 71 किसानों ने 220 क्विंटल नील हरित काई तैयार कर प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया है।
सरकारी सूचना
सचिव ने दिए निर्देश : सड़क धंसने पर कार्रवाई, दो इंजीनियर निलंबित, ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क धंसने की जांच में ओवरलोड वाहनों के संचालन और शोल्डर निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आईं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने दो इंजीनियरों को निलंबित करने, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है। उधमपुर के तोल्डी नाला इलाके में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक महिला यात्री की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
दुर्ग
स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में
भिलाई स्टील प्लांट में 3.22 करोड़ रुपए के 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
रेस्क्यू अभियान : खुले कुएं में गिरी मादा भालू, वन विभाग ने रैंप बनाकर बचाई जान
मनेंद्रगढ़ वनमंडल के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में खुले कुएं में गिरी एक मादा भालू को वन विभाग ने रैंप बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद भालू बिना किसी नुकसान के जंगल लौट गई।
सरकारी सूचना
प्रशासनिक धमाका : योगी सरकार ने बदले 20 IAS, 6 महीने में ही छिन गईं इन 3 महिला अफसरों की कुर्सियां
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 8 महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति और नगर विकास समेत कई अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं, जबकि कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों की भी नियुक्ति हुई है।