ताज़ा खबरें
4698 समाचार
दुर्ग
टला बड़ा हादसा : भिलाई स्टील प्लांट में 50 फीट नीचे गिरा क्रेन केबिन, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस स्थित रॉ मैटेरियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यहां संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त केबिन में मौजूद ठेका मजदूर और क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रीय
धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से जुड़े एक धर्म परिवर्तन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हेमराज टेलर के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। हेमराज पर एक परिवार को धर्म विशेष अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हेमराज की एफआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया था।
जांजगीर-चांपा
अनोखी कहानी : मंडप में टूटा रिश्ता, मंदिर में फिर जुड़ गया जीवनभर का साथ
जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाकर शादी से इनकार करने वाली दुल्हन ने अब उसी युवक से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है। दोनों के बीच बातचीत के बाद गलतफहमियां दूर हुईं और 9 जुलाई को मनका दाई मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की।
राजनांदगांव
हाईकोर्ट का फैसला : आंधी में पेड़ से गिरकर मौत पर मिलेगा मुआवजा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि आंधी, तेज बारिश या तूफान के दौरान पेड़ से गिरकर हुई मौत को भी प्राकृतिक आपदा माना जाएगा। कोर्ट ने राजस्व विभाग का मुआवजा खारिज करने वाला आदेश रद्द करते हुए मृतक के बेटे को 30 दिनों के भीतर 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर रैली में हुए हादसे के पीड़ितों के परिजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इस हादसे में 41 लोगों की जान गई थी। राज्य सरकार ने इन परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था। इस फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौकरी देने पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
दुर्ग
संविलियन की मांग : खून से लिखा पत्र, बोले विद्यामितान- हक नहीं दे सकते तो मौत की इजाजत दें
छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संविलियन और समायोजन की मांग को लेकर नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहे। कैबिनेट बैठक में कोई फैसला नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की और सरकार से चुनावी वादे जल्द पूरे करने की अपील की।
राष्ट्रीय
बारिश का डबल अटैक : 17 राज्यों में चेतावनी, कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त
देश भर में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सामान्य जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान हादसों और बिजली गिरने से कुल 20 लोगों की मौत की खबर है।
राजनांदगांव
जल जीवन मिशन : 107 में बनी सिर्फ 77 पानी टंकी, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित
जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति अब भी अधूरी नजर आ रही है। योजना शुरू होने के करीब तीन साल बाद भी कई गांवों में पानी की टंकियां तैयार नहीं हो सकी हैं, जबकि हजारों परिवारों तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। अधूरे निर्माण कार्यों और ठेकेदारों के काम बीच में छोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
फैशन
फैशन : साड़ी छोड़ लहंगे में दिखीं मैथिली ठाकुर, सादगी ने फिर जीता दिल
मैथिली ठाकुर ने एक कार्यक्रम में क्रीम-गोल्ड और ऑरेंज शेड का पारंपरिक लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैचिंग जूलरी, ऑरेंज दुपट्टे और सादगीभरे मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
रायगढ़
फैसला : नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 7 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पीड़िता को बिहार से बरामद किया गया था, जहां आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।
रायपुर संभाग
पेयजल समस्या का समाधान : रीवा में बनेगा 4 करोड़ का स्टॉपडेम, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
आरंग जनपद के ग्राम रीवा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉपडेम निर्माण की घोषणा की है। यह पहल जनपद पंचायत सभापति कृष्णा महेश साहू द्वारा सुशासन शिविर में उठाई गई मांग के बाद संभव हुई। स्टॉपडेम बनने से जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।
सरकारी सूचना
खाद्य विभाग : नारायणपुर में मानसून से पहले 151 परिवारों तक पहुंचा तीन महीने का राशन
नारायणपुर जिले के छह दुर्गम वनांचल गांवों में जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर के माध्यम से जुलाई, अगस्त और सितंबर का तीन माह का राशन एक साथ पहुंचाया। इस पहल से 151 राशनकार्डधारी परिवारों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिली।