ताज़ा खबरें
4698 समाचार
सरकारी सूचना
रोजगार का नया अवसर : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के 15 दिवसीय कार्यक्रम में 25 युवाओं ने वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की तकनीक सीखी।
सरकारी सूचना
वन संरक्षण पर जोर : खल्लारी में सामुदायिक वन संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान
महासमुंद के ग्राम खल्लारी में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यों को वन संरक्षण, मृदा एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण और संसाधनों के सतत प्रबंधन की जानकारी दी गई। चयनित ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधनों के विकास के लिए 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीय
ऐतिहासिक बदलाव : 18 बड़े फैसले और 1.72 लाख करोड़ का निवेश, भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक डील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में 18 बड़े फैसलों और 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक में व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, रक्षा और लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
धर्म
आस्था का सैलाब : माता शीतला की पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालु, बागबाहरा क्षेत्र में भक्तिमय हुआ माहौल
बागबाहरा नगर और आसपास के क्षेत्रों में शीतला पहुंचेनी पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न शीतला मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जसगीत और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता शीतला से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सरकारी सूचना
बोनस वितरण : तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत, 46 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 17.43 करोड़ रुपये
वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए धरमजयगढ़ जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संग्राहकों को 17.43 करोड़ रुपये का बोनस वितरण शुरू किया गया है। 46,840 संग्राहकों के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन अंतरित की जा रही है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : बेल्जियम को धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, अब फ्रांस से होगी महाभिड़ंत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मिकेल मेरिनो के निर्णायक गोल ने स्पेन को 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचाया। अब स्पेन का सामना फ्रांस से होगा।
महासमुंद
कृषि संवाद : जन चौपाल में किसानों को मिला खेती सुधार का संदेश, बांटे उड़द बीज किट
महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत परसदा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों को उड़द बीज किट वितरित किए। इस दौरान किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीक, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम किसान योजना और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने, मृदा परीक्षण और मौसम आधारित खेती अपनाने की सलाह दी।
रायपुर
मौसम अपडेट : मानसून लो गियर में, छत्तीसगढ़ में 15% कम बारिश, बारिश के लिए इंतजार
छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 48 से 72 घंटों में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
महासमुंद
कृषि में नई पहल : 400 प्रगतिशील किसानों ने सीखी वैज्ञानिक तकनीक, मखाना खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर
महासमुंद जिले के 400 प्रगतिशील किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि विविधीकरण से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : आशुतोष तिवारी को टिकट मिलते ही दतिया में सियासी भूचाल, नरोत्तम समर्थक सड़कों पर उतरे
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा RSS करीबी आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध तेज हो गया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
राजनीति
सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी
समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।