ताज़ा खबरें
4698 समाचार
रायपुर संभाग
सरस्वती योजना : बकतरा हाई स्कूल में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
शासकीय हाई स्कूल बकतरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा और अनुशासन के महत्व के प्रति प्रेरित किया।
राजनीति
बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी अंदरूनी संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कोलकाता के तपसिया स्थित एक होटल में लंबी बैठक की।
रायपुर संभाग
हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंदिर परिसर की पुरानी बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्ग
छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा खुशी साहू की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एकतरफा प्यार में छात्रा को अलग-अलग नंबरों से परेशान कर रहा था। नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर उसने किराए के कमरे में पहुंचकर चाकू से हमला कर खुशी की हत्या कर दी।
सरकारी सूचना
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
राष्ट्रीय
पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरा : ऑकलैंड में भारतीयों का उत्साह, मोदी बोले- सौभाग्य लेकर आया हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक न्यूजीलैंड दौरे के तहत ऑकलैंड पहुंच चुके हैं। उन्होंने आज वहाँ आयोजित एक भव्य कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय और स्थानीय कला और संस्कृति का एक बेहद अद्भुत संगम देखने को मिला।
अर्थव्यवस्था
गिरावट : सोना-चांदी हुआ सस्ता, एक हफ्ते में सोने के भाव ₹3 हजार और चांदी ₹13 हजार तक टूटे
देश में सोने और चांदी की कीमतों में इस समय गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,976 रुपए की गिरावट आई है।
राजनीति
दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नाराज समर्थकों के प्रदर्शन पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और अनुशासन में रहने की अपील की है।
बिलासपुर संभाग
भीषण आग : मिठाई दुकान में आग का तांडव होटल जलकर खाक, स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग तेज
तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में होटल का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और तखतपुर में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग उठाई।
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड 5वां T20 : जीत जरूरी, वरना हाथ से जाएगी नंबर-1 पोजीशन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी। सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम अब जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगी। वहीं, हार मिलने पर इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर नंबर-1 टीम बन सकता है।
बिलासपुर
सरकारी आवासों पर सवाल : करोड़ों की योजना हुई बेकार, 17 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण
बिलासपुर के बिरकोना में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सरकारी अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे HIG आवास 17 साल बाद भी अधूरे पड़े हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन अब खंडहर में बदल चुके हैं। अतिरिक्त बजट नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया था, जबकि अब इन आवासों को उपयोग में लाने की कवायद फिर शुरू होने की उम्मीद है।
रक्षा
आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश
भारत ने अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाते हुए हिंद महासागर में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आईएनएस महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया है।