"बड़ी कार्रवाई" के लिए 445 परिणाम मिले
दुर्ग
चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।
धमतरी
कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
महासमुंद
बड़ा वार : 62.85 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की खेप के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। इस मामले में प्रयागराज निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
दुर्ग
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
दुर्ग
बड़ी रेड : नशे के कारोबार पर शिकंजा, अवैध कब्जों पर भी चला बुलडोजर
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित देवार पारा बस्ती में दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए करीब 10 से 12 किलो गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और कई धारदार हथियार बरामद किए। 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने घरों, छतों, टॉयलेट और खंडहरों सहित विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी ली।
रायपुर
जमीन घोटाला : जेल में बंद रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के निवास समेत 3 ठिकानों पर ED की बड़ी दबिश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना के तहत कथित मुआवजा घोटाले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी जेके ध्रुव के भिलाई स्थित आवास समेत तीन ठिकानों पर छापा मारा। जांच एजेंसी करोड़ों रुपये के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले, डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
दुर्ग
खुलासा : क्रेटा कार के सीक्रेट चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस और एसीसीयू-क्राइम टीम ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था। पुलिस ने ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17.77 लाख रुपये का गांजा, कार, नकदी और मोबाइल जब्त किए हैं।
राज्य सरकार
अवैध उत्खनन : महानदी में रेत उत्खनन करते 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त
धमतरी जिले के ग्राम नारी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर 5 चैन माउंटेन मशीनें अवैध खनन में संलग्न पाई, जिन्हें जब्त कर सील कर दिया गया। मशीन संचालकों द्वारा कोई वैध
रायपुर
प्रहार : वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, 8 हाइवा वाहन हुए जब्त
रायपुर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। नारी, धमतरी और तुमगांव क्षेत्र से रेत व बोल्डर का परिवहन कर रहे वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
रायपुर
कार्रवाई : दुर्गा धर्मकांटा के पीछे जुआ फड़ का भंडाफोड़, 7 जुआरी गिरफ्तार, केस दर्ज
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। मौके से 65,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी और सफेद कपड़ा जब्त किया गया।
राष्ट्रीय
चंदेरी झील विवाद : जल गंगा संवर्धन या माफिया का संवर्धन? CS की फटकार भी बेअसर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित चंदेरी झील में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि झील से गहरीकरण की आड़ में कीमती कोपरा निकालकर रोजाना 50–60 ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।