"मौसम" के लिए 547 परिणाम मिले
महासमुंद
उग्र प्रदर्शन : गरीबों पर बुलडोजर के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, CM का पुतला दहन
रायपुर के नकटी गांव में 85 से अधिक गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
महासमुंद
बागबाहरा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पीआईसी बैठक में करोड़ों रुपए के प्रस्तावों पर लगी मुहर
करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी: नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के सभी 15 वार्डों के लिए दो दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों के टेंडरों (न्यूनतम दरों) को स्वीकृति दी गई।
महासमुंद
सहकारिता सप्ताह : देवरी स्कूल में ज्ञान और प्रतिभा का संगम, विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में सहकारिता सप्ताह के तहत निबंध, चित्रकला और सहकारिता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला सहकारी संघ महासमुंद के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में संगीता पटेल ने प्रथम, गायत्री साहू ने द्वितीय और प्रमिला निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राज्य सरकार
कृषि विभाग : किसानों के लिए जारी हुई खरीफ आकस्मिक कार्ययोजना
अल-नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए किसानों हेतु आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। योजना में डीएसआर तकनीक, जल संरक्षण, कम अवधि वाली फसलें और वैकल्पिक दलहनी-तिलहनी फसलों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
यात्रा
अमरनाथ यात्रा : पहले दिन 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और भोलेनाथ के जयकारों के बीच देश की सबसे पवित्र और प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। इस साल यह पवित्र यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पहलगाम बेस कैंप से अलसुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ चुका है।
क्रिकेट
IND vs ENG : मैनचेस्टर में आज होगी भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, लेकिन बदल चुका है मैच का समय
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV व JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। पहले मैच के बारिश में धुलने के बाद दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : जान जोखिम में डालकर मरीज का रेस्क्यू, किन्नौर में फ्लैश फ्लड से NH-5 बंद
हिमाचल प्रदेश के आदिवासी इलाकों में मानसून की शुरुआत के साथ ही मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। किन्नौर जिले में कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। चोलिंग के पास पहाड़ से आए मलबे और कीचड़ के कारण नेशनल हाईवे पांच पूरी तरह से बंद हो गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से मां और नाबालिक बेटी की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही मां और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी बिजली गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
फसल विविधीकरण : किसानों के लिए सुनहरा मौका, धान के बजाय दूसरी फसल उगाने पर सरकार देगी ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत चारभांठा में आयोजित कृषक चौपाल में किसानों को फसल विविधीकरण के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने बताया कि धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, रागी, मक्का, कोदो, कुटकी और कपास की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक आदान सहायता मिलेगी।
जगदलपुर (बस्तर)
हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम
बस्तर और सुकमा जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 (NH-63) पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टहकापाल के पास निर्माणाधीन पुल के लिए बनाए गए अस्थायी डायवर्सन पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
रायपुर संभाग
ग्रामीणों का दर्द : बेघर होने पर मां ने पूछा-कहां ले जाएं बच्चे, मलबे पर बैठकर रोते रहे लोग
राजधानी रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए प्रशासन ने करीब 80 घरों को ध्वस्त कर दिया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि बारिश के मौसम में बेघर नहीं करने का आश्वासन देने के बावजूद अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया।
राष्ट्रीय
मानसून का असर तेज : दिल्ली-राजस्थान पहुंचे मानसून ने बढ़ाई राहत, केदारनाथ यात्रा पर विराम
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी तबाही का दौर शुरू हो गया है। राज्य के 4 प्रमुख जिलों मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब होता है कि वहां बहुत ज्यादा भारी बारिश होने वाली है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।