"युवक" के लिए 1175 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल देने से इनकार करने पर एक 26 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटना में युवक 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।
दुर्ग संभाग
हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गले पर कई वार होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
दुर्ग
पुरानी दुश्मनी : वैशाली नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय अन्नू यादव पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
मुंगेली
रफ्तार का कहर : आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैगाकापा निवासी अंकित यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। आबकारी विभाग के लिए किराये पर चल रही चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोरबा
सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गई जिंदगी, युवक की मौके पर मौत
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आमापाली के पास हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
रायपुर
रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मैटर पार्क में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक बीच सड़क पर बंद हो गई और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सरगुजा संभाग
खुशियां बदलीं मातम में : दोस्तों के सामने रामदहा वॉटरफॉल में समा गया युवक, बुझ गया घर का चिराग
लापरवाही और डेंजर जोन: रामदहा वॉटरफॉल में अब तक 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण प्रशासन ने इसे पहले ही 'डेंजर जोन' घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद पर्यटक नियमों और चेतावनी बोर्डों को नजरअंदाज कर खतरनाक किनारों पर सेल्फी लेते हैं।
जांजगीर-चांपा
खुलासा : पाकिस्तान से संपर्क के आरोप में युवक हिरासत में, ATS जांच की तैयारी
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान की ISI समेत कई विदेशी संपर्कों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर साइबर जांच शुरू कर दी है, जबकि मामले को ATS को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।
बलौदाबाज़ार
कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
समाधान हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम धनगांव में कार्रवाई करते हुए 31 लीटर अवैध महुआ शराब और 300 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समाधान हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
राज्य सरकार
बिखर गया परिवार : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा
एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद पड़ी शारदा ओपन कास्ट माइन (OCM) में नहाने गए एक युवक (रवि सिंह) की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए एसईसीएल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोरबा
गांव में मातम : आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदगी, 22 वर्षीय युवक की मौत
उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव में 22 वर्षीय शंकर कुमार का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया। परिजनों ने बाइक की किस्तों और कर्ज के दबाव से मानसिक तनाव में होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।