Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › खुलासा : पाकिस्तान से संपर्क के आरोप में युवक हिर…
अकलतरा में गिरफ्तार ISI संदिग्ध
अकलतरा में गिरफ्तार ISI संदिग्ध
जांजगीर-चांपा

खुलासा : पाकिस्तान से संपर्क के आरोप में युवक हिरासत में, ATS जांच की तैयारी

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान की ISI समेत कई विदेशी संपर्कों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर साइबर जांच शुरू कर दी है, जबकि मामले को ATS को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 08:13 AM · अपडेट: 13 Oct 2026, 01:08 PM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चलाए जा रहे किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ लगा है, जिसके तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी अकलतरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस जांच के दौरान जब उससे पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसके संपर्क पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको से जुड़े कुछ संदिग्ध व्यक्तियों तक पाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि वह पिछले करीब 20 दिनों से अकलतरा में रहकर एक औद्योगिक परियोजना में ठेकेदारी से जुड़ा कार्य कर रहा था।

मोबाइल डेटा और चैट रिकॉर्ड खंगाल रही साइबर टीम

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और विस्तृत डिजिटल जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में कई चैट, वॉयस कॉल रिकॉर्ड और विदेशी संपर्कों से जुड़े कुछ डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। इससे पहले आरोपी बिलासपुर जिले के सीपत स्थित NTPC परियोजना क्षेत्र में भी कार्यरत था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने किन-किन स्थानों की जानकारी साझा की और उसका उद्देश्य क्या था। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के अनुसार, आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। जांच के दौरान उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से कथित तौर पर भारत विरोधी सामग्री और विदेशी संपर्कों से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी कई ऐसे लोगों के संपर्क में था, जिनकी गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। उसके ठिकाने से कुछ नशीले पदार्थ जैसी सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

ATS को सौंपी जा सकती है जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, साइबर जांच की रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण को रायपुर स्थित एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को सौंपा जा सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के डिजिटल नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और विदेशी संपर्कों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

जांच के दौरान कुछ ऐसे इनपुट भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी के तौर पर ड्रोन के माध्यम से हथियार प्राप्त करने और संवेदनशील गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी व्यक्ति को किराए पर मकान देते हैं तो उसकी जानकारी स्थानीय थाने में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किराएदार सत्यापन सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव हो पाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें