"आत्मनिर्भरता" के लिए 209 परिणाम मिले
ग्रीन गोल्ड : हर्बल समृद्धि से आत्मनिर्भरता की ओर, वन संपदा से समृद्धि की नई कहानी
छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से “हर्बल स्टेट” के रूप में नई पहचान बना रहा है। तेंदूपत्ता, बांस, लाख, शहद और औषधीय पौधों जैसे वनोपज, जिन्हें “ग्रीन गोल्ड” कहा जाता है, राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जामगांव की केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई और “छत्तीसगढ़ हर्बल्स” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाया जा रहा है। आधुनिक प्रसंस्करण, वैज्ञानिक भंडारण और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने इन उत्पादों की मांग को बढ़ाया है।
संघर्ष से आत्मनिर्भरता : सुशासन तिहार में दिव्यांग जीवन लाल साहू को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम सिवनीकला में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ में दिव्यांग जीवन लाल साहू को बड़ी राहत मिली। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद वे वर्षों से संघर्षपूर्ण जीवन जी रहे थे और घुटनों के बल चलने को मजबूर थे। शिविर में उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आवेदन दिया, जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही निशुल्क ट्राइसाइकिल प्रदान की। इसके साथ ही उन्हें दिव्यांग पेंशन और राशन योजना का भी लाभ मिल रहा है।
सुशासन तिहार : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती लखपति दीदी से करोड़पति दीदी तक की कहानी
कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम लोखान के कमराखोल में ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद किया। आम के पेड़ के नीचे हुई चौपाल में महिलाओं ने अपने संघर्ष और आत्मनिर्भर बनने की कहानियाँ साझा कीं। बिहान योजना से जुड़ी कई महिलाएं अब “लखपति दीदी” बन चुकी हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें और आगे बढ़कर “करोड़पति दीदी” बनने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया।
राज्य सरकार
Lakhpati Didi: ममता कैवर्त ने सिलाई-कढ़ाई और फैंसी स्टोर से बदली परिवार की तस्वीर
Lakhpati Didi: महासमुंद जिले के ग्राम गढ़पटनी की ममता कैवर्त ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर सिलाई-कढ़ाई और फैंसी स्टोर संचालन को रोजगार का माध्यम बनाया। समूह के सहयोग और प्रशिक्षण से उनकी परिवार की वार्षिक आय 97 हजार रुपये से बढ़कर 2 लाख 24 हजार 500 रूपए तक पहुंच गई।
राज्य सरकार
Moong Farming: उन्नत मूंग की खेती से किसान गिरधारी बारी ने दो महीने में कमाए, 22 हजार का अतिरिक्त आय
Moong Farming: महासमुंद के किसान गिरधारी बारी ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्नत मूंग किस्म आईपीएम 410-3 (शिखा) की खेती कर 60 दिनों में 22 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। वैज्ञानिक खेती और बेहतर फसल प्रबंधन से उन्हें कम समय में अच्छी पैदावार मिली।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: गाय पालन और सब्जी बाड़ी से बदली निधि तिवारी की जिंदगी, अब सालाना कमाई ढाई लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: पेण्ड्रा विकासखंड की निधि तिवारी ने स्व सहायता समूह से जुड़कर पशुपालन और सब्जी बाड़ी को अपनी आजीविका का आधार बनाया। 10 हजार रुपये की सहायता से शुरू हुआ उनका सफर आज सालाना करीब ढाई लाख रुपये की आय तक पहुंच गया है। गाय पालन और टमाटर सहित मौसमी सब्जियों की खेती से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, बच्चों ने रंगोली से दिखाई प्रतिभा
Seva Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बलौदाबाजार के भाटापारा में आयोजित शिविर में 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, 65 लोगों का सहायक उपकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन हुआ और पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स व अन्य उपकरण वितरित किए गए।
राज्य सरकार
Raigarh Jatan Kendra: विशेष बच्चों के लिए वरदान बना जतन केंद्र, नि:शुल्क विशेषज्ञ सेवाओं से मिल रहा संबल
Raigarh Jatan Kendra: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहारा बनकर काम कर रहा है। यहां विकासात्मक देरी, ऑटिज्म, टंग-टाई और अन्य समस्याओं से प्रभावित बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञों व अन्य विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच, उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत, खीरे की खेती से कमाए 2.25 लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के किसान मुकेश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत मिली ड्रिप सिंचाई और तकनीकी मार्गदर्शन से खेती का तरीका बदल दिया। एक एकड़ में ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती कर उन्होंने करीब 2.25 लाख रुपये की आय अर्जित की। सफलता से प्रेरित होकर अब वे 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती कर रहे हैं।
राज्य सरकार
Divyang Welfare Scheme: सेवा संकल्प के तहत दिव्यांगों को मिला सहारा, 10 हितग्राहियों को बांटे गए उपकरण
Divyang Welfare Scheme: रायपुर में लोक अदालत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने संविलित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांग हितग्राहियों को 10 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 6 श्रवण यंत्र, 2 ट्राइसाइकिल और 2 छड़ियां शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता
Seva Sankalp Abhiyan: पेंड्रा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, एकता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
CG Bihan Yojana: फोटो कॉपी से मशरूम तक का सफर, बबली यादव ने बनाई अपनी अलग पहचान
CG Bihan Yojana: चुकतीपानी की बबली यादव ने ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर कार्य, मशरूम उत्पादन और महुआ खरीदी जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाई। आज वह आत्मनिर्भर बनकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन रही हैं।