"एमबीबीएस" के लिए 26 परिणाम मिले
शिक्षा
स्वास्थ्य ढांचे में बड़ी क्रांति : द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज, सीएम ने दी 806 करोड़ की मंजूरी
दिल्ली सरकार ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में ₹805.99 करोड़ की लागत से एक आधुनिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परियोजना को मंजूरी दी है। इस कॉलेज में शुरुआत 150 MBBS छात्रों से होगी और बाद में हर साल 250 सीटें उपलब्ध होंगी। परियोजना NMC मानकों के अनुसार विकसित की जाएगी और इसमें स्मार्ट, ग्रीन तथा भूकंपरोधी सुविधाएं होंगी। इससे द्वारका और बाहरी दिल्ली के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना की तैयारियाँ तेज, वैकल्पिक भवन और भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में
जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैकल्पिक भवन के रूप में लाइवलीहुड कॉलेज और हॉस्टल को तैयार किया जा रहा है, जबकि जिला अस्पताल को 220 बिस्तरों की क्षमता के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति हो चुकी है और स्टाफ भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एनएमसी निरीक्षण के बाद एमबीबीएस प्रथम बैच शुरू करने की तैयारी है।