"चुनाव आयोग" के लिए 76 परिणाम मिले
अन्य
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द
Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आवेदन देरी से मिलने और पहले निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने सहित कई कारणों से अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों, रेलवे सेवाओं और शराब की दुकानों पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में जांच बढ़ा दी है और लोगों को यात्रा से पहले संबंधित सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
कांग्रेस
Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज
Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों को लंच के लिए बुलाया है, जिसके बाद राजघाट कूच की तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस और RAF को तैनात किया गया है।
अन्य
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की बैठक का विवाद बढ़ा, कार्रवाई के बाद जातीय समीकरण पर चर्चा तेज
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ विवाद अब पार्टी संगठन और स्थानीय सामाजिक समीकरणों से जुड़ गया है। कार्रवाई के बाद निषाद और क्षत्रिय समाज की प्रतिक्रियाओं ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
राष्ट्रीय
Delhi Election Commission Protest: पुलिस ने जांच तेज की, BNS की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी
Delhi Election Commission Protest: चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
कांग्रेस
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA गठबंधन के 140 से अधिक सांसदों ने चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजय चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सुप्रिया सुले समेत कई नेता धरने पर बैठ गए। प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति दी गई है।
कांग्रेस
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, खड़गे ने उठाईं तीन बड़ी मांगें, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की जिद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तीन मांगों को दोहराया है।
चुनाव
Indore Voter List: काटे गए 4.47 लाख वोटर्स का दोबारा वेरिफिकेशन शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे जांच
Indore Voter List: जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए 4 लाख 47 हजार 123 नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है। BLO 3,225 मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
राजनीति
Election Commission Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, SIR प्रक्रिया पर घमासान के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
Election Commission Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाओं में CEC के निलंबन, SIR से जुड़े फैसलों की जांच और कथित तौर पर एकतरफा लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई की मांग की गई है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।
रायपुर
Voter List Update: SIR के बाद छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान, BLO करेंगे घर-घर सत्यापन
Voter List Update: छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। BLO प्री-SIR और मौजूदा सूची का मिलान कर छूटे मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके बाद घर-घर सत्यापन कर पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 के जरिए नाम शामिल कराया जाएगा।
चुनाव
Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम
Delhi SIR Protest: SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मध्य दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद है, जबकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग बढ़ाने के साथ BNSS की धारा 163 लागू की है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।
राजनीति
UP Politics: अखिलेश बोले- कई BJP विधायक संपर्क में, केशव प्रसाद मौर्य ने भी ठोका 25 सपा विधायकों पर दावा
UP Politics: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में हैं, जबकि केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए सपा के 25 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया।
भाजपा
Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग
Maoist Controversy: राजनांदगांव में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कांग्रेस नेता देवेश वैष्णव पर माओवादी कमांडर हिड़मा से जुड़े गाने पर डांस करने और उसके महिमामंडन का आरोप लगा है। भाजयुमो नेताओं ने वीडियो का हवाला देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।