Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Bank Fraud: फर्जी चेक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर समेत 3 गिरफ्तार Bribery Case: रिश्वत लेते गिरफ्तार GST अधिकारी आंचल गिरी निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कां…
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi at the Congress protest in Delhi (Image Source: social media)
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi at the Congress protest in Delhi (Image Source: social media)
कांग्रेस Featured

Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज

Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों को लंच के लिए बुलाया है, जिसके बाद राजघाट कूच की तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस और RAF को तैनात किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 03:21 PM · अपडेट: 17 Nov 2026, 12:16 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जारी है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस की ओर से कुल तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पुलिस कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस के तेवर नरम नहीं पड़े हैं और लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखने की पूरी तैयारी है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के कई सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है।

लंच के बाद राजघाट कूच, सुरक्षा बल अलर्ट पर

कनॉट प्लेस इलाके के एक रेस्टोरेंट में सांसदों का यह लंच आयोजित किया गया है। यह इलाका जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग (चुनाव आयोग) के कार्यालय के काफी करीब है, इसलिए लंच के बाद विपक्षी सांसदों की अगली रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, लंच के तुरंत बाद सभी नेता राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस के इस रुख को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उस रेस्टोरेंट और राजघाट के बाहर भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है।

"FIR से नहीं डरता, चाहूं तो 100 केस दर्ज कर लो": राहुल गांधी

अपने ऊपर दर्ज एफआईआर पर राहुल गांधी का भी बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की कानूनी कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। राहुल ने कहा, "मैं एफआईआर से नहीं डरता। मेरे खिलाफ पहले से 45 केस दर्ज हैं, अब चाहें तो 100 एफआईआर दर्ज कर लें।"

सड़क पर लेटीं प्रियंका, नेताओं को पुलिस ने लिया था हिरासत में

इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला था। प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर ही लेट गईं, जिसके बाद बाकी नेता भी वहीं धरने पर बैठ गए। उस दौरान राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका को सुरक्षा प्रदान करते नजर आए। हालांकि, थोड़ी ही देर में पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत विपक्ष के तमाम प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

फिलहाल, राजधानी में तनावपूर्ण माहौल के बीच विपक्ष इस मुद्दे को और बड़ा बनाने की तैयारी में दिख रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें