"पर्यटन" के लिए 160 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: पंडवानी से कथक तक दिखेगा भारतीय संस्कृति का रंग, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 में शास्त्रीय नृत्य, लोककला, पंडवानी, भजन, गजल और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। देशभर के प्रसिद्ध कलाकार दस दिनों तक कला और संस्कृति का रंग बिखेरेंगे।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Railway Project: छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं मंजूर
Chhattisgarh Railway Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,783 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा और उद्योगों को बेहतर माल परिवहन सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार
Shri Ramlala Darshan Yojana: बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
Shri Ramlala Darshan Yojana: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना को आस्था और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम पहल बताया।
यात्रा
Unakoti Shiva Temple: किसने और कब बनवाई 99,99,999 मूर्तियां, आज भी अनसुलझा है रहस्य, जानें पौराणिक कथा
Unakoti Shiva Temple: त्रिपुरा का उनाकोटी अपने विशाल शैलचित्रों और भगवान शिव से जुड़ी रहस्यमयी लोककथाओं के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां 99,99,999 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इनके निर्माण को लेकर 8वीं-9वीं शताब्दी और पाल काल से जुड़ी धारणाएं हैं, लेकिन ठोस प्रमाण सीमित हैं।
यात्रा
Beautiful tourist places in Nagaland: पूर्वोत्तर की हसीन वादियों में बसे ये 5 ठिकाने, जहाँ कुदरत और संस्कृति का अनोखा संगम है
Beautiful tourist places in Nagaland: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत पहाड़ियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के लिए खास पहचान रखता है। कोहिमा, जुको घाटी, मोकोकचुंग, मोन और वोखा यहां की प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा के साथ दिसंबर में हॉर्नबिल फेस्टिवल का अनुभव नागालैंड ट्रिप को और खास बना सकता है।
रायपुर
Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत
Gajpalla Waterfall Accident: रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
राज्य सरकार
Dahi Handi Utsav: कृष्ण भक्ति में डूबा जशपुर, गोविंदाओं ने दिखाया साहस तो गूंज उठा रंजीता स्टेडियम
Dahi Handi Utsav: जशपुर के रंजीता स्टेडियम में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उत्सव में शामिल होकर गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, एकता व लोककल्याण के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
राज्य सरकार
Janmashtami Mahotsav: इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में शामिल हुए CM साय, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Janmashtami Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।
कोरबा
Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर...
Korba News: मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों ने कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए चक्काजाम की चेतावनी दी है।
धर्म
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा
Mathura Janmashtami: जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भव्य शोभायात्रा निकली। 500 से अधिक कलाकार राधा-कृष्ण की लीलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Mitanin: रामगढ़ पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, मितानिन बहनों से की आत्मीय चर्चा
Chhattisgarh Mitanin: अंबिकापुर विधानसभा के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिन बहनों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका की सराहना की और उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं सुनीं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, CM साय से साझा किए यादगार अनुभव
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के सात प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर राष्ट्रपति भवन की यादगार यात्रा के अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई।