"पिकअप वाहन" के लिए 45 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : राशन दुकान से बाजार तक कैसे पहुंचा गरीबों का अनाज, बस्तर में जांच तेज
केशलूर में पीडीएस चावल की अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने पिकअप वाहन से 25 से 30 बोरी सरकारी चावल जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जिसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब विभाग चावल के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। इस मामले ने सरकारी राशन व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजनांदगांव
सड़क हादसा : राजनांदगांव-नागपुर हाईवे पर खड़ी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल
राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास खड़ी खराब पिकअप में तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
दर्दनाक हादसा : काम से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार
गांधीनगर थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
बड़ी सफलता : गौ तस्करी मामले में फरार वाहन मालिक गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक पिकअप (तूफान) और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रीय
दर्दनाक मंजर : छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
राज्य सरकार
बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त
महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बाल श्रम का मामला पकड़ा। एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी के माध्यम से 6 नाबालिग बच्चों को काम पर ले जाया जा रहा था, जिसे उन्होंने मौके पर ही रोक दिया। उनकी तत्काल पहल पर एसजेपीयू, डीपीओ और डीसीपीओ की टीम ने बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित थाना पहुंचाया।
दुर्ग
गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर 15 किलो 500 ग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।
रायगढ़
कार्रवाई : रायगढ़ में खाद घोटाले पर शिकंजा, पिकअप से 52 बोरी DAP जब्त, जांच शुरू
रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने अवैध खाद भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। तमनार क्षेत्र में दूसरे जिले से लाई जा रही 52 बोरी डीएपी खाद से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 का उल्लंघन पाया गया। खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रायपुर
चोरी का खुलासा : कृष्णा राइस मिल से चुराए गए 108 कट्टा धान समेत चार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा स्थित कृष्णा राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 108 कट्टा धान और घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन बरामद किए।
धमतरी
कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।