"प्रेम प्रसंग" के लिए 33 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बड़ा एक्शन : मंगेतर को किले पर ले गई पुलिस, खाई के पास रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच टीम रविवार सुबह मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उसी जगह पर जाकर पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया, जहां से अठारह जून को केतन को गहरी खाई में धक्का दिया गया था। इसका मकसद आरोपियों के बयानों का घटनास्थल की स्थितियों से मिलान करना है।
राष्ट्रीय
खौफनाक अंत : इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझी मर्डर मिस्ट्री
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका को सूरत से बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध और फिर शादी के दबाव व सोशल मीडिया विवाद ने इस रिश्ते को खौफनाक मोड़ दे दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग
खूनी वारदात : राजीव नगर के युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड बना विवाद का कारण
दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। केजू राइस मिल के पास देर रात पांच युवकों ने 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की बात स्वीकार की है।
गरियाबंद
लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
कुदरगढ़ चौकी के आनंदपुर जंगल में लापता युवती का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती पिछले दो महीनों से अपनी बहन के घर पर अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से 500 मीटर दूर जंगल में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर प्रेम प्रसंग व पारिवारिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
बालोद
रिसॉर्ट ड्रामा : भाजपा नेता और शिक्षिका पत्नी के बीच विवाद सड़क पर आया, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को एक रिसॉर्ट में संदिग्ध स्थिति में पकड़ने का दावा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदल गया था और उस पर घरेलू हिंसा व बच्चों के साथ क्रूरता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को नकारते हुए पति पर नशे की लत, आर्थिक अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़
पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र (मोवा) में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू के 45 वर्षीय बेटे जय साहू ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची, तो जय का शव घर के हॉल में मिला। परिजनों ने जय की पत्नी, किरण साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कारण जय गहरे तनाव में थे।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला (सरोजनी भारद्वाज) ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। महिला ने पत्नी पर 18 और सोते हुए बच्चे पर 14 बार वार किए। दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
देश
Death's Live Show : प्रेमी से ही हुई मंगनी, लेकिन युवती ने मंगेतर को वीडियो काल कर दिखाई अपनी मौत, वह भी लाइव
मुख्य घटना: चतरा जिले के हंटरगंज (कोबना गांव) की 24 वर्षीय नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हृदयविदारक पहलू यह रहा कि उसने आत्मघाती कदम उठाते समय अपने मंगेतर को वीडियो कॉल किया था, जिसने उसे लाइव मरते हुए देखा। पृष्ठभूमि: नेहा का पिछले दो वर्षों से गिरिडीह निवासी सोनू कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों की सहमति से 29 अप्रैल को उनकी सगाई (छेका) तय हुई थी और घर में शादी की तैयारियाँ चल रही थीं।
महासमुंद
बसना में प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी, भँवरपुर इलाके में झूलती लाशें देख फैली सनसनी
महासमुंद के भंवरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों 2-3 दिन पहले घर से फरार थे और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विरोध को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।