"फांसी लगाकर आत्महत्या" के लिए 45 परिणाम मिले
धमतरी
धमतरी में 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुद्री थाना क्षेत्र में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कम उम्र के छात्र द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।
दुर्ग
छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र यश कुमार डडसेना (20) ने केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर घर लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
NEET में तीसरी बार असफल होने पर 20 वर्षीय छात्रा ने दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट
जगदलपुर में NEET UG 2026 में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।
दुर्ग
होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई विवाद और फांसी की कहानी, युवती को सखी सेंटर से भेजा गया घर
भिलाई के कुणाल होटल में 19 वर्षीय शादाब शेख की मौत मामले में पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, जबकि परिजन अब भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस होटल के साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिलासपुर
बिलासपुर नगर निगम में शोक : सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने की, मिला आत्महत्या सुसाइड नोट
बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में मानसिक तनाव का जिक्र है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कोरिया
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरिया
IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, IC मार्ट सील
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मार्ट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
खौफनाक मंजर : बिलासपुर में किराए के मकान से मिलीं दो लाशें पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया पति
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में रहने वाले दंपति मृत अवस्था में मिले। कमरे के भीतर पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला।
धमतरी
तीन युवकों ने की आत्महत्या : धमतरी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे पर मिले शव, वजह की जांच जारी
जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन मामले सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बंजारी घाट में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू ने कथित मारपीट, धमकी और मानसिक दबाव के बाद आत्महत्या कर ली।
सरगुजा संभाग
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल में लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी और तनाव बढ़ गया।
दुर्ग
आत्महत्या : 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के उमदा गांव में 17 वर्षीय किशोर लोकेश्वर देवांगन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, किशोर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।