"रक्षा क्षेत्र" के लिए 41 परिणाम मिले
विदेश
युद्धकाल बना अवसर : इजरायल के रक्षा उद्योग ने रचा नया इतिहास
इजरायल का रक्षा निर्यात वर्ष 2025 में 19 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही देश ने लगातार पांचवें वर्ष रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इस बढ़ोतरी में मिसाइल, रॉकेट और एयर डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी भूमिका रही। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब इजरायल गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती विद्रोहियों और क्षेत्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े सुरक्षा तनावों का सामना कर रहा है।
रक्षा
AI और स्वदेशी ताकत की नई जंग : कैसे Defence Tech बदल रहा है युद्ध और भारत का भूगोल?
आधुनिक रक्षा क्षेत्र अब केवल सैनिकों और पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्वायत्त ड्रोन, स्मार्ट मिसाइलें, साइबर वॉरफेयर और अंतरिक्ष तकनीक जैसी उन्नत प्रणालियों पर आधारित हो चुका है। Defence Tech का उद्देश्य इन जटिल सैन्य तकनीकों और वैश्विक रक्षा घटनाक्रमों को सरल, निष्पक्ष और विस्तृत रूप में पाठकों तक पहुंचाना है।
राष्ट्रीय
रूस : स्टील्थ जेट के साथ सोर्स कोड भी देगा रूस, भारत के सामने खुला नया ऑफर
रूस ने अपने अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57D को लेकर भारत के सामने नया प्रस्ताव रखा है। रूस न केवल इस विमान की आपूर्ति करना चाहता है, बल्कि इसके सोर्स कोड और तकनीकी सहयोग की पेशकश भी कर रहा है। हाल ही में पहली उड़ान भरने वाले दो-सीट वाले Su-57D को विशेष रूप से निर्यात बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह सौदा आगे बढ़ता है, तो भारतीय वायुसेना की भविष्य की रणनीतिक क्षमताओं में बड़ा बदलाव आ सकता है।
रक्षा
सबमरीन डील : हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत, जर्मनी के साथ 6 सबमरीन डील
भारत और जर्मनी के बीच छह आधुनिक पारंपरिक पनडुब्बियों (कन्वेंशनल सबमरीन) के निर्माण को लेकर बहुप्रतीक्षित रक्षा समझौता अगले कुछ महीनों में अंतिम रूप ले सकता है। इस परियोजना के तहत भारत को अत्याधुनिक तकनीक हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) का भी लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय
हिंद-प्रशांत : शांति और सुरक्षा के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी जुगलबंदी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा भारत की प्रशंसा और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की प्रस्तावित भारत यात्रा ने दोनों देशों की बढ़ती निकटता को और स्पष्ट किया है। है।
रक्षा
भारत की नई ताकत : लद्दाख की चोटियों पर मेड इन इंडिया का दम, मिनटों में सेना तक सामान
अहमदाबाद स्थित ड्रोन स्टार्टअप Bajrang UAV Private Limited ने लद्दाख के शिंकुला टॉप पर अपने स्वदेशी हैवी-लिफ्ट ड्रोन PX4P2300 का सफल परीक्षण कर भारतीय रक्षा क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। इस ड्रोन ने 16,400 फीट की ऊंचाई पर 30 किलोग्राम पेलोड उठाकर कठिन मौसम और पतली हवा में स्थिर उड़ान भरी।
विदेश
भारत : राफेल डील से वैश्विक रक्षा बाजार में हलचल
भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील वैश्विक रक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गई है। इस डील के तहत 90 विमानों का निर्माण भारत में हो सकता है। वहीं यूक्रेन, जो खुद राफेल जेट खरीदने की योजना बना रहा है, अब फंडिंग और सप्लाई को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा है।
विदेश
ऑपरेशन सिंदूर : भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से चिंतित पाकिस्तान, नई रक्षा नीति पर मंथन शुरू
भारत द्वारा पिछले साल चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” और उसके बाद हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान में भारत की सैन्य ताकत को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां के रक्षा विशेषज्ञों ने सरकार और सेना को चेतावनी दी है कि भारत की आधुनिक युद्ध रणनीति, एयर स्ट्राइक क्षमता और नई सैन्य तकनीकों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को ड्रोन वॉरफेयर, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते युद्ध के दौर में केवल पारंपरिक सैन्य रणनीतियां पर्याप्त नहीं होंगी।
विदेश
भारत : मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता, भारत में बना 1000वां T-90
भारत ने रूस के आधुनिक T-90 मुख्य युद्धक टैंक का 1000वां यूनिट तैयार कर रक्षा उत्पादन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 2006 के भारत-रूस समझौते के तहत शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में अब टैंकों के लगभग 80 प्रतिशत पुर्जे भारत में ही बनाए जा रहे हैं। भारतीय सेना पुराने T-72 टैंकों की जगह आधुनिक T-90 टैंकों को तैनात कर रही है, हालांकि यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमलों के बाद आधुनिक टैंक युद्ध की रणनीतियों पर नई बहस शुरू हो गई है।
विदेश
रक्षा समझौता : भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़े रक्षा संबंध, इंडो-पैसिफिक में नए समीकरण
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा साझेदारी तेजी से मजबूत हो रही है। राजनाथ सिंह के हालिया सियोल दौरे में दोनों देशों ने रक्षा तकनीक, सैन्य सहयोग और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर अहम चर्चा की। विशेषज्ञ इसे चीन की बढ़ती आक्रामकता और बदलते एशियाई रणनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।
रक्षा
आसमान का नया काल : पोखरण से जोशीमठ तक गूंजी स्वदेशी Kamikaze ड्रोन वायु अस्त्र-1 की दहाड़
NIBE Limited ने भारतीय सेना के लिए स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम Vayu Astra-1 का सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान और उत्तराखंड के जोशीमठ/मलारी के 14,000 फीट ऊंचे बर्फीले इलाके में किया गया। इस ड्रोन की प्रमुख खूबियों में 100 किमी मारक क्षमता, 90 मिनट से अधिक उड़ान समय, 1 मीटर से कम CEP (बेहद सटीक निशाना), री-अटैक क्षमता और 10 किलोग्राम वारहेड शामिल हैं।
विदेश
भारत-दक्षिण कोरिया : रक्षा साझेदारी का नया अध्याय, अगली पीढ़ी के हथियारों पर साथ काम करेंगे दोनों देश
भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा सहयोग को नई रणनीतिक दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सियोल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच लेजर हथियार, गाइडेड एनर्जी वेपन्स, मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम और एडवांस सैन्य तकनीकों के संयुक्त विकास व उत्पादन को लेकर महत्वपूर्ण समझौते हुए। विशेषज्ञ इसे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सामरिक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मान रहे हैं।