"राजनीतिक बयानबाजी" के लिए 29 परिणाम मिले
महासमुंद
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई 2026 को हुई इस घटना में उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यालय के भीतर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई, जिसमें कर्मचारी घायल हुआ।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2026 : BJP विधायक के ‘चप्पल से मारेंगे’ बयान पर बवाल, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार का ऐलान
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक शिकायत में पटवारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि घूसखोरों को चप्पल से मारना चाहिए।
धर्म
विश्वास का खुलासा : बंगाल में नहीं होने दी गई हमारी रामकथा
कुमार विश्वास ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि कोलकाता में उनकी रामकथा के कार्यक्रमों को कई बार रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम, गार्डन और बैंक्वेट हॉल की बुकिंग अचानक कैंसिल कर दी गई थी, जबकि टिकट बिक चुके थे और विज्ञापन भी प्रकाशित हो चुके थे। कुमार विश्वास के अनुसार, राजनीतिक दबाव के कारण आयोजन नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी बताया कि मार्च में होने वाले उनके कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए थे। चुनावों के बाद बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तनाव और भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के टकराव के बीच उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
छत्तीसगढ़
जनादेश सर्वोपरि : कुर्सी नहीं, मतदाता का फैसला ही लोकतंत्र का अंतिम सत्य — माधुरी साहू
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह-समन्वयक माधुरी साहू ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और पश्चिम बंगाल की जनता का आभार माना। उन्होंने Mamata Banerjee के “इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार करना ही सही राजनीतिक आचरण है।
देश
प्रियंका गांधी की PC : महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन का खेल था, 131वां संशोधन बिल गिरने पर सियासत तेज
लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस सामने आई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि यह विधेयक महिला आरक्षण के बजाय परिसीमन से जुड़ा था, जबकि सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़कर पेश किया। संसद में हुई बहस में संघीय ढांचे, जनगणना और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे केंद्र में रहे।