"राज्य मंत्री" के लिए 49 परिणाम मिले
भाजपा
मॉनसून सत्र : NDA की आज अहम बैठक, बचे हुए दिनों के लिए मंगल मिलन में बनेगी रणनीति
संसद के मॉनसून सत्र के बीच NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक आज सुबह 9:30 बजे आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गठबंधन के वरिष्ठ नेता सदन की रणनीति, विपक्ष के हमलों का जवाब और विधायी कामकाज को सुचारू रखने पर चर्चा करेंगे। बैठक में सहयोगी दलों के बीच तालमेल और फ्लोर मैनेजमेंट की योजना भी तय की जाएगी।
राजनांदगांव
बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी, 6,947 करोड़ की लागत से बदलेगी चार विधानसभाओं की तस्वीर
राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 6,947 करोड़ रुपये की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया जैसे क्षेत्रों को पहली बार बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
बिलासपुर
बिलासपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 32 किमी लंबी रिंग रोड को मिलेगी रफ्तार
बिलासपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को दूर करने के लिए 827.20 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रिंग रोड परियोजना प्रस्तावित है। सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर परियोजना को जल्द मंजूरी देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। 32 किलोमीटर लंबी यह रिंग रोड बोदरी से सेंदरी तक बनेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
राष्ट्रीय
पेपर लीक गैंग पर कसता शिकंजा : संसद से पास हुआ ऐतिहासिक बिल, PM मोदी बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
संसद के दोनों सदनों से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) संशोधन विधेयक पास हो गया है। कानून बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई होगी।
रायपुर
महानदी जल विवाद पर नई पहल : छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच समाधान की दिशा में बढ़े कदम, CM साय बोले- साझा समृद्धि का बने आधार
नई दिल्ली में महानदी जल विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी दोनों राज्यों की साझा जीवनरेखा है और इसका समाधान विवाद नहीं बल्कि सहयोग व समृद्धि के आधार पर होना चाहिए। बैठक में साझा जल प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और स्थायी समाधान को लेकर चर्चा हुई।
कारोबार
E20 पेट्रोल पर बहस के बीच सरकार का खुलासा, FCI ने एथेनॉल कंपनियों को सस्ते दामों पर बेचा चावल
E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच सरकार ने संसद में बताया कि FCI ने एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को कम कीमत पर चावल उपलब्ध कराया है। जून 2025 से जून 2026 के बीच 63.5 लाख टन चावल एथेनॉल प्लांट्स को भेजा गया, जिसकी बिक्री कीमत FCI की खरीद लागत से काफी कम रही। सरकार का कहना है कि यह बिक्री ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत की गई है।
राष्ट्रीय
विवाद खत्म : जाति प्रमाण पत्र विवाद में मंत्री प्रतिमा बागरी को बड़ी राहत, SC प्रमाण पत्र वैध घोषित
मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र विवाद में राहत मिली है। छानबीन समिति ने उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र को वैध माना और कांग्रेस की शिकायत को खारिज कर दिया। हालांकि, शिकायतकर्ता प्रदीप अहिरवार ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
राष्ट्रीय
खामेनेई को अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत, ईरान जाएगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होगा। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तेहरान जाएंगे। वे वहां देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता मिला था, जिसके बाद इस उच्च स्तरीय दल को भेजने का फैसला हुआ।
भाजपा
बढ़ी सियासी हलचल : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, बड़े फेरबदल के आसार
प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले राजधानी में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी बड़ी वजह केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian का इस्तीफा है, जिसे राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वीकार कर लिया है। कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका था और भाजपा ने उन्हें दोबारा नामित नहीं किया था।
राज्य सरकार
योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक
महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
रायपुर
योजन : 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, पहली बार काम पाने वालों को नकद सहायता
मुख्य आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत डीबीटी (DBT) के जरिए 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई, जिसका सीधा प्रसारण रायपुर के एम्स ऑडिटोरियम में देखा गया।
राज्य सरकार
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।