"वैकल्पिक मार्ग" के लिए 27 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
15 दिन बदले रूट से चलेगी बरौनी एक्सप्रेस, जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग से प्रभावित रेल संचालन
जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग 12 से 26 मई तक परिवर्तित रहेगा। इस दौरान ट्रेन कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए वैकल्पिक रूट से चलेगी। वहीं वापसी ट्रेन भी बदले मार्ग से संचालित होगी। इस अवधि में कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी जांचने की अपील की है।
छत्तीसगढ़
शक्ति प्रदर्शन : भाजपा की रैल से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित, कई मार्गों पर आवागमन बाधित
रायपुर में भाजपा द्वारा एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसके चलते शहर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा और पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।
छत्तीसगढ़
कोरबा: एनएच-130 पर दो सड़क हादसों में 5 घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
कोरबा (एनएच-130/पाली थाना क्षेत्र) में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में तेज रफ्तार और कथित नशे में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें 4 लोग घायल हुए और 2 की हालत गंभीर है। दूसरी घटना में खड़ी ट्रेलर से दूसरी ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिससे एक चालक घायल हुआ और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। दोनों मामलों में तेज रफ्तार, लापरवाही और सुरक्षा संकेतों की कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।