"श्रीलंका" के लिए 98 परिणाम मिले
क्रिकेट
ICC World Cup 2027: शेड्यूल की घोषणा के साथ बजा बिगुल, नए फॉर्मेट में दिखेगा क्रिकेट का असली रोमांच
ICC World Cup 2027: ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का आधिकारिक शेड्यूल 1 अक्टूबर को केप टाउन में जारी किया जाएगा। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 14 टीमों के इस विश्व कप में 57 मुकाबले होंगे। इसी के साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए टिकट बैलेट प्रक्रिया भी शुरू होगी।
क्रिकेट
ICC Womens T20 Rankings: श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज, तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड
ICC Womens T20 Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी विमेंस टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट का 806 रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
क्रिकेट
Asian Games Cricket 2026: बारिश के बाद तय हुआ सेमीफाइनल लाइनअप, भारत और पाकिस्तान को मिला बड़ा फायदा
Asian Games Cricket 2026: मेंस क्रिकेट इवेंट में बारिश के कारण सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 1 अक्टूबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका से और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द होते हैं, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
खेल
Asian Games: यशवीर-रोहित ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में भारत को 2 पदक
Asian Games: पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
Virat Record: कोहली ने छुआ 15 हजार का आंकड़ा, क्रिकेट जगत में मचा तहलका
Virat Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।
खेल
Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई
Kabaddi Player: कोरबा जिले की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी मेहनत व प्रतिभा की सराहना की।
क्रिकेट
IND vs WI ODI 2026: सीरीज से पहले नेट प्रैक्टिस में कप्तान शुभमन गिल चोटिल, कोहनी पर लगी तेज गेंद
IND vs WI ODI 2026: भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। तिरुवनंतपुरम में अभ्यास के दौरान मोहम्मद सिराज की तेज गेंद उनकी दाहिनी कोहनी पर लगी, जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास रोक दिया। फिजियो ने तुरंत इलाज किया और गिल को आराम दिया गया। हालांकि, बाद में वह सामान्य नजर आए और मेडिकल टीम को उम्मीद है कि वह पहले वनडे तक फिट हो जाएंगे।
खेल
Asian Games: 12 साल का इंतजार खत्म, मीराबाई चानू ने एशियाड में रचा इतिहास
Asian Games: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दिन में पांच पदक जीते। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर 12 साल का इंतजार खत्म किया। वहीं शूटिंग, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
खेल
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पदक दावेदारी मजबूत कर ली है। पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि महिला टीम ने पूर्व चैंपियन ईरान को मात देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।
क्रिकेट
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष का धमाका, 49 रन की पारी से रचा इतिहास
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और आखिरी ओवर में 25 रन बटोरकर टीम का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया। भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता।
खेल
Asian Games: पुरुष और महिला हॉकी टीम तैयार, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर ओलंपिक टिकट का लक्ष्य
Asian Games: भारतीय हॉकी टीमें स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी। पुरुष टीम विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़कर खिताब हासिल करना चाहेगी, जबकि महिला टीम भी गोल्ड मेडल जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने के इरादे से खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह टूर्नामेंट पदक के साथ-साथ ओलंपिक टिकट हासिल करने का अहम मौका है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से रौंदा
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्डतोड़ शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 मुकाबले में 127 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने 221 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को बड़ी हार के लिए मजबूर कर दिया।