"स्वच्छता अभियान" के लिए 33 परिणाम मिले
महासमुंद
वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
खेल
कुडो शिविर का समापन : कुडो प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा, फिटनेस और अनुशासन का मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। 19 जिलों के 368 खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, फिटनेस, योग और खेल गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर अनुशासन, साइबर सुरक्षा और समय के सदुपयोग का संदेश दिया।
महासमुंद
Action : बारिश से पहले बागबाहरा नगर पालिका अलर्ट, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बागबाहरा नगर पालिका परिषद ने वर्षा ऋतु से पहले नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। समीक्षा बैठक में नाला-नालियों और तालाबों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पेयजल टंकियों की स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
रायपुर संभाग
स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला पंच से मारपीट
रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एक महिला पंच को भारी पड़ गया। वार्ड में गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील करने पर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सरपंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जगदलपुर (बस्तर)
अभियान : 1 लाख का अवैध प्लास्टिक जब्त, अब सभापति ने आम जनता से मांगी बड़ी मदद
कार्रवाई का उद्देश्य और स्थान जगदलपुर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम की टीम ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। शहर के दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवैध प्लास्टिक भंडारण की पुख्ता शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
राज्य सरकार
महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत ने पीएमजीएसवाई सड़क व प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का किया निरीक्षण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने बागबाहरा कला में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
राज्य सरकार
विश्व पर्यावरण दिवस : महासमुंद में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
राज्य सरकार
प्रेरणा : आनंद कश्यप की पहल ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश
दंतेवाड़ा जिले के पुरनतरई गांव में चल रहे स्वच्छता अभियान के बीच नन्हे बालक आनंद कश्यप की एक अनोखी पहल सामने आई है। आनंद ने कार्डबोर्ड से एक छोटा कूड़ेदान बनाकर उस पर “कचरा यहां डिब्बा में डालें” लिखकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
महासमुंद
पर्यावरण संरक्षण : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा रिजर्वायर में अभियान
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोपरा रिजर्वायर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक, सीड बॉल निर्माण और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।