ताज़ा खबरें
5326 समाचार
भारत
महा-कनेक्टिविटी : जबलपुर-मंडला-चिल्पी नेशनल हाईवे बनेगा स्मार्ट फोरलेन, मार्च 2027 तक तैयार होगी DPR
जबलपुर-मंडला-चिल्पी NH-30 को स्मार्ट फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 160 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा सुरक्षित, तेज और आसान होगी। घाटों के ब्लैक स्पॉट खत्म करने, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन-व्यापार को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
बिलासपुर
चमत्कारी बाबा : मेडिकल संचालक को सम्मोहन के जाल में फंसाया, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर रफूचक्कर
चकरभाठा में साधु के भेष में आए एक शातिर ठग ने मेडिकल संचालक को ‘चमत्कार’ दिखाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने पत्थर को रुद्राक्ष और 10 रुपये को 100 रुपये में बदलने का दावा कर भरोसा जीता, फिर पूजा-पाठ के बहाने सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गया। मामले में चकरभाठा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
भारत
सनसनीखेज भंडाफोड़ : बजरंग दल ने राजकुमार ब्रिज पर ई-रिक्शा में गोमांस तस्करी कर रहे दो को पकड़ा
गोमांस तस्करी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने आरोपियों नदीम कुरैशी और रईस अली को हिरासत में लेकर मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
भारत
खूनी रंगदारी : रज्जु पूर्वीया गैंग ने 3 सेकेंड में दागीं 3 गोलियां, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर निकाला जुलूस, एक आरोपी गिरफ्तार
पिपरिया में रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित व्यापारी सचिन जायसवाल ने बताया कि रज्जु पूर्वीया गैंग उनसे ₹5 लाख की रंगदारी मांग रहा था और पुलिस में शिकायत करने के बाद बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में बाजार बंद कर व्यापारियों ने जुलूस निकाला और सुरक्षा की मांग की।
भारत
ट्रेन हादसा : त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, रेलवे की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सभी 68 यात्री सुरक्षित
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B1 एसी कोच में रविवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टाफ की तत्परता से 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
खेल
ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास : 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले विदेशी किंग बने सुनील नरेन, केकेआर के क्रिकेटर फॉरएवर का महा-रिकॉर्ड
Sunil Narine ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। Kolkata Knight Riders के लिए 2012 से लगातार खेल रहे नरेन ने अपनी शानदार गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को तीन बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। 203 विकेट और 1820 रन के साथ नरेन आईपीएल के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। ईडन गार्डन्स में उनके 200वें मैच पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया।
रायपुर
आफत की आंधी : रायपुर में गिरे ओले, सड़कें ब्लॉक] अगले 3 दिन 50 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित कर दिया। राजधानी रायपुर में तेज तूफान के कारण होर्डिंग्स उड़ गए और केनाल रोड पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। देर रात तक प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। वहीं कोरबा, धमतरी और कोंडागांव में भी भारी बारिश और जलभराव की स्थिति बनी रही।
भीतरखाने
नेताओं का त्याग, उड़नखटोले का ईंधन, डीजी नियमों का मौसम और प्रोफेसर की रहस्यमयी बहाली
प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और शिक्षा जगत इन दिनों दिलचस्प विरोधाभासों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं ईंधन बचत के नाम पर साइकिल यात्रा का प्रदर्शन है, तो कहीं हेलीकॉप्टर विकास की रफ्तार नाप रहा है। नियमों की किताब भी परिस्थितियों के हिसाब से मौसम बदलती नजर आती है। उधर एक कलेक्टर साहब जिले से भावनात्मक विदाई की तैयारी में हैं, तो विश्वविद्यालय में रहस्यमयी बहाली ने सेटिंग विज्ञान को नया शोध विषय बना दिया है। कुल मिलाकर व्यवस्था में त्याग कम और प्रदर्शन ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विदेश
अर्जेंटीना : एयरफोर्स में बड़ा बदलाव, पुराने A-4 की जगह आएंगे F-16
Argentina ने लगभग 60 वर्षों तक सेवा देने वाले A-4AR/OA-4AR फाइटिंगहॉक लड़ाकू विमानों को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया है। उनकी जगह अब अमेरिकी F-16 Fighting Falcon विमान शामिल किए जा रहे हैं। अर्जेंटीना पहले भारत के HAL Tejas लड़ाकू विमान पर भी विचार कर रहा था, लेकिन अंततः उसने F-16 को चुना। यह फैसला अर्जेंटीना की वायुसेना के आधुनिकीकरण और बदलती रक्षा रणनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
भारत
उपेंद्र द्विवेदी : इतिहास से सबक लेने की नसीहत, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को चेताया
उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे तय करना होगा कि वह “भूगोल में रहना चाहता है या इतिहास बनना।” सेना प्रमुख ने आतंकवाद और सीमा पार उकसावे की राजनीति पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके बयान को 1947, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों की दिशा तय की थी।
छत्तीसगढ़
किसानों का फूटा गुस्सा : खाद कटौती पर रीवा में धरना, बोले- “कम खाद से घटेगी पैदावार”
रीवा, कुकरा और रसनी के किसानों ने खाद की मात्रा में कटौती के विरोध में शांतिपूर्ण धरना देकर पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग की। किसानों का कहना है कि नई व्यवस्था से उत्पादन घटेगा और खेती की लागत बढ़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
महासमुंद
गायत्री शक्ति पीठ बागबाहरा में 17 मई को लगेगा युवा शिविर
गायत्री शक्ति पीठ बागबाहरा में 17 मई को “व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर” आयोजित होगा। शिविर में युवाओं को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।