ताज़ा खबरें
10467 समाचार
राष्ट्रीय
BSc नर्सिंग और B Pharma के खराब रिजल्ट पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
कैमूर के राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में BSc नर्सिंग और B Pharma के खराब परीक्षा परिणामों से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर भभुआ-कुदरा मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था और यूनिवर्सिटी की कॉपी जांच पर सवाल उठाते हुए दोबारा निष्पक्ष मूल्यांकन की मांग की।
रायपुर
हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश
नवा रायपुर की ब्लू वॉटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने जा रहा है। खदान के चारों ओर फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की तैयारी है। यहां 2017 से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि आदिल खान की तलाश जारी है।
बेमेतरा
बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
रक्षा
छठी पीढ़ी के फाइटर जेट की रेस में भारत, फ्रांस के FCAS कार्यक्रम से जुड़ने की तैयारी
भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तकनीक हासिल करने के लिए फ्रांस के FCAS कार्यक्रम से जुड़ने की संभावनाएं तलाश रहा है। संभावित सहयोग में इंजन, रडार, स्टील्थ और उन्नत युद्ध तकनीकों पर भारत की खास नजर है।
यात्रा
पहाड़ों का रुख कर रहे हैं पर्यटक, दार्जिलिंग, गैंगटॉक और उत्तर-पूर्व के सुरम्य पड़ाव बने पहली पसंद
दार्जिलिंग, गैंगटॉक, कलिम्पोंग और पेलिंग की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। टॉय ट्रेन, कंचनजंगा, त्सोमगो झील, नाथुला पास और शांत पहाड़ी नजारों के बीच यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं।
राष्ट्रीय
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- जाट समाज से माफी मांगें सपा प्रमुख
अखिलेश यादव के आरएलडी को लेकर दिए ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर मायावती ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने बयान को अमर्यादित बताते हुए अखिलेश से जाट समाज और चौधरी चरण सिंह के परिवार से माफी मांगने की मांग की। साथ ही सपा की गठबंधन राजनीति और PDA फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए।
शेयर बाजार
कम बिजली में पंखे बनाने वाली कंपनी एटमबर्ग लाएगी IPO, जुटाएगी ₹450 करोड़
बिजली बचाने वाले पंखे बनाने वाली कंपनी एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 450 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके अलावा पुराने निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से करीब 7.65 करोड़ शेयर बेच सकते हैं। वर्ष 2012 में शुरू हुई कंपनी मुंबई की एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
धमतरी
फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
मगरलोड में मृतक के नाम दर्ज करीब 4.5 एकड़ कृषि भूमि को अपनी बताकर बेचने और करीब 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और बैंक दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राज्य सरकार
सरगुजा में ग्रामीण विकास योजनाओं पर संभागायुक्त सख्त, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आवास जल्द पूरे करने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
बिलासपुर
NIT रायपुर को हाईकोर्ट से झटका : बिना कारण बताओ नोटिस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NIT रायपुर द्वारा निजी सुरक्षा और हाउसकीपिंग एजेंसी को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ब्लैकलिस्टिंग जैसी गंभीर कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को स्पष्ट शो-कॉज नोटिस और जवाब देने का पूरा अवसर देना जरूरी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल
बलरामपुर के राजपुर-कुसमी मार्ग पर बॉक्साइट लोड ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।
राज्य सरकार
वैश्विक मंच पर CM साय ने पेश किया नए छत्तीसगढ़ का विजन, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और नई औद्योगिक नीति के बाद 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।