"ED" के लिए 5059 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
मौत का कारण बना रहस्य : फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद-राजिम मार्ग के सरगी नाला में मंगलवार को एक युवक का पुराना और सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के साथ मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद
इंसानियत पर सवाल : बीमारी को छूत मान कर परिवार ने 20 साल से पीड़ित महिला को झोपड़ी में छोड़ा
गरियाबंद जिले में इंसानियत को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। 20 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला को बीमारी को छूत मानकर परिवार ने गांव से दूर खेत की झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है।
राज्य सरकार
डेयरी कहानी : गिर-साहीवाल गायों से बदली किस्मत, महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा
महासमुंद जिले में दुग्ध उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। ओडीओपी योजना के तहत डेयरी को बढ़ावा मिलने से 15 हजार से अधिक किसान और ग्रामीण परिवार इससे जुड़ चुके हैं। जोरातराई की महिलाओं ने डेयरी व्यवसाय को अपनाकर आर्थिक मजबूती की नई मिसाल पेश की है।
राष्ट्रीय
भेजी बड़ी मदद : पाकिस्तान से खदेड़े जा रहे अफगान शरणार्थियों के लिए देवदूत बना भारत
पाकिस्तान से वापस भेजे जा रहे अफगान शरणार्थियों के संकट के बीच भारत ने मानवीय मदद के तौर पर अफगानिस्तान को टेंट की खेप भेजी है। इनका इस्तेमाल बेघर होकर लौट रहे परिवारों को अस्थायी आश्रय देने के लिए किया जाएगा।
विदेश
अमेरिका-ईरान में ठनी : ट्रंप के 20% टैक्स वाले प्लान पर ईरान का तीखा पलटवार, कहा- असली गार्जियन हम हैं
होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 फीसदी सुरक्षा टैक्स के ऐलान पर ईरान ने पलटवार करते हुए इस समुद्री मार्ग का असली संरक्षक खुद को बताया है। बढ़ते तनाव से वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है।
रायपुर संभाग
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन : मंदिर हसौद में PM का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंदिर हसौद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
दुर्ग संभाग
भिलाई के स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप, 10-15 बच्चे प्रभावित
भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार से अब तक 10-15 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है, जबकि बेहोशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बिलासपुर
कार्रवाई : रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के रीवा जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 27.57 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव
एक्शन प्लान : IG ने संभाला पदभार, अवैध गतिविधियों पर सख्ती के संकेत
राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय यादव ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण, बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए।
धर्म
रायपुर भागवत कथा : देवकीनंदन ठाकुर का संदेश, तीर्थों की पवित्रता रखना जरूरी
रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीर्थों की गिरती मर्यादा पर चिंता जताई। उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थ स्थलों को पिकनिक स्पॉट न बनाने और धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
राज्य सरकार
चिरायु योजना : धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत को मिला नया जीवन
धमतरी जिले के सिंधौरीखुर्द निवासी 10 वर्षीय त्रिशांत यादव को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चिरायु योजना से नई जिंदगी मिली। स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पहचान के बाद चिरायु टीम ने बच्चे का निःशुल्क इलाज कराया और रायपुर के MMI हॉस्पिटल में सफल हार्ट सर्जरी हुई।
बिलासपुर संभाग
शिक्षक की सीख : हेलमेट बना जीवन का साथी, मुंगेली के शिक्षक विनोद कुमार दे रहे सड़क सुरक्षा की मिसाल
मुंगेली के जरहागांव निवासी सरकारी शिक्षक विनोद कुमार सड़क सुरक्षा की मिसाल बने हुए हैं। पांच साल पहले हुए बाइक हादसे में हेलमेट ने उनकी जान बचाई, जिसके बाद उन्होंने हर सफर में हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। अब वे खुद भी इसका पालन करते हैं और विद्यार्थियों व समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।