"राजनीति" के लिए 938 परिणाम मिले
महासमुंद
केरल के शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन के विरोध में उतरा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, PM-CM के नाम सौंपा ज्ञापन
केरल के शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन के विरोध में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री, केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने निलंबन तत्काल वापस लेने, निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षकों की अकादमिक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की।
राजनीति
सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर की बढ़ी मुश्किलें, भ्रामक वीडियो मामले में रायपुर में FIR दर्ज
रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और Gen Z of India एक्स अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़ा है। शिकायत बीजेपी प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दर्ज कराई थी।
संपादकीय
रूपकुमारी की राष्ट्रीय पहचान से बदलेगा छत्तीसगढ़ का सियासी शक्ति संतुलन
महासमुंद के एक छोटे से गांव से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ सफर महज डेढ़ दशक में राष्ट्रीय राजनीति के क्षितिज पर स्पष्ट तस्वीर बनकर उभरा है। सवाल अब सिर्फ इतना नहीं है कि रूपकुमारी चौधरी को भाजपा ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कमान क्यों सौंपी; बड़ा सवाल यह है कि इस राष्ट्रीय उभार से छत्तीसगढ़ की राजनीति और खासकर महासमुंद के पुराने सियासी समीकरण किस दिशा में जाएंगे...
भाजपा
BJP की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, रूपकुमारी चौधरी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 69 पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है।
कांग्रेस
विधानसभा और लोकसभा के झटकों से उबरने के लिए कांग्रेस का नया मास्टरप्लान, अब बूथ नहीं सीधे घर-घर दस्तक
मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में राहुल गांधी उज्जैन और रीवा दौरे पर आ सकते हैं। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार परिवारों तक पहुंचने और QR कोड के जरिए सहयोग निधि जुटाने की योजना बना रही है।
महासमुंद
लोहिया चौक पर दिखी आजादी के नायकों की गाथा, 55 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों ने जगाया गौरव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद के लोहिया चौक में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पहली चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में 55 सेनानियों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महासमुंद के योगदान और सेनानी पुरखों के संघर्ष से परिचित कराया गया।
राज्य सरकार
अटल जी की पुण्यतिथि पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस
कांग्रेस मुख्यालय में गूंजा पूरा वंदे मातरम, नेताओं की असहजता से लेकर जयराम रमेश की कुर्सी वाली सफाई तक, जानिए पूरा वाकया
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का पूरा गीत बजने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। शुरुआत में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे गीत के साथ सुर मिलाते नजर आए, लेकिन बाद में तीनों शांत खड़े दिखाई दिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किसी भी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि गीत को रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई थी।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : 22वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त को करेंगे सीएम आवास का घेराव, राहुल-हेमंत के पुतले फूंकने का ऐलान
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
शिक्षा
यूनिवर्सिटी में चुनावी बिगुल, 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को मतगणना के बाद होगा नई छात्र सरकार का फैसला
विश्वविद्यालय ने डूसू चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 18 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना के बाद अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
धर्म
सूर्य ग्रहण: आज लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं?
आज साल 2026 का दूसरा और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। पूर्ण ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस और स्पेन समेत कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।