"राजनीति" के लिए 938 परिणाम मिले
भाजपा
अमित शाह का विपक्ष पर सीधा हमला, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी करने को तैयार, सवाल हंगामे का नहीं नीयत का है
NEET विवाद को लेकर अमित शाह ने विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।
रायपुर
रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं
छत्तीसगढ़ के कथित 3,400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की ED रिमांड पर भेजा है। सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रवाल से मुलाकात कर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
क्रिकेट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रचा जाएगा इतिहास, सितंबर में होगी भारत-अफगानिस्तान की टी-20 जंग, बांग्लादेश दौरा लगभग रद्द
भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयोजित की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
राष्ट्रीय
संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद
संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में झारखंड छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया है। संसद परिसर में बीजेपी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
शिक्षा जगत ने खोया अपना मार्गदर्शक, राज दीदी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी सिंह का निधन
खैरागढ़ के प्रेम कुमार सरस्वती शिशु मंदिर की आजीवन प्रधानाचार्य रहीं राजलक्ष्मी सिंह का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राज दीदी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी सिंह ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उनके निधन से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।
राष्ट्रीय
हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव और नारेबाजी, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। ममता बनर्जी ने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
रायपुर
विवाद: हरेली तिहार के पोस्टर पर बवाल, छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने को लेकर प्रदेश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता की अनदेखी बताया है। कांग्रेस ने सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है।
रायपुर
बड़ा मौका : गरियाबंद, धमतरी और बालोद में लगेंगे रोजगार मेले, 1549 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 1549 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, स्नातक, PG, नर्सिंग, BCA, MCA और NET/SET/Ph.D. योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC : रांची में परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल जारी, वार्ता पर सस्पेंस के बीच विधानसभा घेराव की तैयारी
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अब अभ्यर्थी विधानसभा मार्च की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आंदोलन में छात्र गुटों के बीच मतभेद भी सामने आ रहे हैं।
बालोद
पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया।
जगदलपुर (बस्तर)
3 साल बाद झीरम घाटी हमले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी बहस
झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अगस्त को अदालत में अंतिम बहस होगी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, जबकि 101 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं व जवानों की मौत वाले इस हमले में अब फैसले का इंतजार है।