Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
W 𝕏 f
होम › राजनीति › सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर की बढ़ी मुश्क…
सुप्रिया और नेहा पर FIR
सुप्रिया और नेहा पर FIR
राजनीति

सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर की बढ़ी मुश्किलें, भ्रामक वीडियो मामले में रायपुर में FIR दर्ज

रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और Gen Z of India एक्स अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़ा है। शिकायत बीजेपी प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दर्ज कराई थी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 09:50 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:39 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कांग्रेस की दिग्गज नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के साथ-साथ मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने से जुड़ा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी तरह भ्रामक है और इसे एक साजिश के तहत फैलाया गया था। दरअसल, यह बवाल धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के एक वीडियो को लेकर शुरू हुआ। 

दावों की खोली पोल 

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जाने लगा। इस वीडियो में विधायक अजय चंद्राकर को बीजेपी का झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। इसे शेयर करते हुए यह नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई कि बीजेपी विधायक ने 15 अगस्त के पावन मौके पर तिरंगे की जगह अपनी पार्टी का झंडा फहरा दिया है।जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक 'एक्स' (X) अकाउंट से भी इसे हवा दी गई, तो विधायक अजय चंद्राकर ने खुद सामने आकर मोर्चा संभाला। उन्होंने फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट लिखकर इन दावों की पूरी तरह से पोल खोल दी। 

पूरे सम्मान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 

चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि जो वीडियो 15 अगस्त का बताकर दुष्प्रचारित किया जा रहा है, वह असल में कई महीने पुराना है। वह वीडियो 22 मार्च को आयोजित हुए बीजेपी के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का था। स्वतंत्रता दिवस की सच्चाई बताते हुए विधायक ने कहा, "15 अगस्त के दिन मैंने धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित समारोह में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और तिरंगे को सलामी दी थी।" इसके सबूत के तौर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अपने असली वीडियो भी लोगों के साथ साझा किए।

फर्जी वीडियों के बाद जताया ऐतराज

विधायक की छवि खराब करने वाले इस फर्जी वीडियो के वायरल होने के बाद, बीजेपी प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने सख्त ऐतराज जताते हुए पुलिस का रुख किया। उनकी दी गई शिकायत के आधार पर ही रायपुर पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है। दर्ज की गई इस नई एफआईआर में कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की कमान संभालने वाली सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के साथ ही 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के एक अकाउंट ‘जेन जी ऑफ इंडिया’ (Gen Z of India) को भी नामजद किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इस सियासी बवाल ने प्रदेश का राजनीतिक पारा जरूर चढ़ा दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें