"युवक" के लिए 1176 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों—गोलू यादव और राजू यादव—की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और भारी वाहनों की लापरवाही पर रोक लगाने व फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इससे यातायात बाधित हो गया और पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।
देश
डिंडोरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत
डिंडोरी जिले में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक गिट्टी लेने जा रहे थे, तभी अनूपपुर सीमा के पास एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया। ट्रॉली के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। मृतक आपस में मित्र थे और भीमकुंडी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि इलाके में शोक का माहौल है।
देश
गोपालगंज में 25 महीने पुराने लापता युवक मामले का खुलासा, नाले से मिला कंकाल, दो दोस्त गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो साल से अधिक समय से लापता युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मृतक के ही दोस्त बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने एक नाले से मानव कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया है, जिसे लापता युवक का ही अवशेष माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेडिसाइन अस्पताल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। बरामद नशे की कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उससे सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
छत्तीसगढ़
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
सूरजपुर जिले के अंबिकापुर–प्रतापपुर मार्ग पर जंगली हाथी के हमले में एक युवा किसान केशव भोय की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की।
छत्तीसगढ़
नकली पिस्टल से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया
दुर्ग जिले के खुर्सीपार इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो नकली टॉय पिस्टल के जरिए लोगों को डराकर इलाके में दहशत फैला रहा था। आरोपी टी. मधुसूदन सोशल मीडिया पर भी हथियार के साथ फोटो डालकर धाक जमाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने गार्डन के पास उसे पकड़कर “टॉय गन” और प्लास्टिक गोलियां जब्त कीं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
देश
दोस्त ही निकले कातिल : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 12 घंटे में खुलासा, दो करीबी दोस्त गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर (बिहार) के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में 32 वर्षीय बिगन राम की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। शव आधा जला हुआ मिला था। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही दो करीबी दोस्तों ने की थी। इसका कारण प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद था, जिसमें मृतक का एक आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था।
छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बोट से निकाला; पहचान में जुटी पुलिस
र्ग के शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। SDRF टीम ने बोट की मदद से शव बाहर निकाला। वहीं, नंदिनी नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 5.265 किलो मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से MP ले जा रहा था खेप
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-63 के पास एक युवक को 5.265 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
मैरिज ब्यूरो की आड़ में फर्जीवाड़ा : कभी मंगेतर तो कभी रिश्तेदार बनकर युवकों से ठगी, 700 लोगों से 38 लाख की चपत
राजनांदगांव में ‘लव लाइफ रिश्तेड मैरिज ब्यूरो’ की आड़ में बड़ा ठगी रैकेट पकड़ा गया है। आरोपी शादी के रिश्तों के नाम पर युवकों को फर्जी मंगेतर और परिजनों के रूप में फोन कर भरोसा दिलाते थे और रजिस्ट्रेशन व मीटिंग के नाम पर पैसे वसूलते थे। अब तक करीब 700 युवकों से लगभग 38 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले डायरेक्टर और संचालक भी पकड़े जा चुके हैं। सोशल मीडिया और गूगल एड्स के जरिए देशभर में नेटवर्क फैलाकर यह पूरा स्कैम चलाया जा रहा था।
महासमुंद
खट्टी के जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की नृशंस हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव
महासमुंद के खट्टी जंगल में 22 वर्षीय प्रकाश पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गले पर चाकू से वार किया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़
चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में पैसों के विवाद में हुई चाकूबाजी से युवक गंभीर, हिरासत में आए तीन
बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास संचालित सरकारी चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।