Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ नकली पिस्टल से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

नकली पिस्टल से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया

दुर्ग जिले के खुर्सीपार इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो नकली टॉय पिस्टल के जरिए लोगों को डराकर इलाके में दहशत फैला रहा था। आरोपी टी. मधुसूदन सोशल मीडिया पर भी हथियार के साथ फोटो डालकर धाक जमाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने गार्डन के पास उसे पकड़कर “टॉय गन” और प्लास्टिक गोलियां जब्त कीं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Apr 2026, 04:54 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के खुर्सीपार इलाके में मंगलवार दोपहर एक युवक द्वारा नकली पिस्टल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक इलाके में अपनी धाक जमाने के इरादे से लंबे समय से इस नकली हथियार को अपने साथ रखकर घूम रहा था। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर भी पिस्टल के साथ अपनी तस्वीरें और स्टेटस साझा किए थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अप्रैल की दोपहर करीब 2:20 बजे की है, जब खुर्सीपार चौक के पास टाउन पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि जोन-3 स्थित जीरो स्ट्रीट के शहीद भगत सिंह गार्डन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में पिस्टल लेकर घूम रहा है और राहगीरों को डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई।
छिपाने की कोशिश 
करीब 2:55 बजे जब पुलिस टीम गार्डन के सामने पहुंची, तो उन्होंने एक युवक को संदिग्ध रूप से खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और जेब में कुछ छिपाने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसे तुरंत रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम टी. मधुसूदन (30 वर्ष), निवासी एकता नगर, चांदनी चौक, जोन-3 खुर्सीपार बताया।
तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक स्टील की पिस्टल बरामद हुई, जिस पर “रेंजर टॉय गन” लिखा हुआ था। इसके अलावा एक छोटे डिब्बे में 7 प्लास्टिक की गोलियां भी मिलीं, जिनमें बारूद भरा होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह टॉय गन ऑनलाइन मंगाई थी और लोगों को डराने के लिए इसे अपने पास रखता था।
नहीं मिले वैध दस्तावेज
पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्टल देखने में बिल्कुल असली हथियार जैसी प्रतीत होती थी, जिससे आम नागरिक आसानी से भ्रमित हो सकते थे और भय का माहौल बन सकता था। आरोपी के पास इस पिस्टल को रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर पिस्टल और गोलियों को जब्त कर लिया। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 1400 रुपए बताई गई है।
भेज गया जेल 
इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 6 और 28 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने इस तरह की हरकत पहले भी कहीं की है या नहीं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह लोगों में भय फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें