"सख्त कार्रवाई" के लिए 489 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन अंकुश का प्रहार : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रही जुए की महफिल पर पुलिस की दबिश, 8 गिरफ्तार
रायगढ़ के मौदहापारा इलाके में पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुए की फड़ पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से ₹24,200 नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई। कुछ आरोपी भागने में सफल रहे। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिनमें से चार आदतन अपराधियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
सेहत
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
क्रूरता की हदें पार : तेंदुए को कुल्हाड़ी से मार कर खा गए मांस, खाल बेचने की फिराक में 5 शिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने गीदम रेंज के गुमलनार इलाके में तेंदुए के शिकार और उसकी खाल की तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहले लोहे के फंदे से तेंदुए को पकड़ा, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और मांस खा लिया, जबकि खाल बेचने की कोशिश कर रहे थे।
छत्तीसगढ़
छात्रा से दरिंदगी : घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (जूटमिल क्षेत्र) में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही सीनियर छात्र, आर्यन सोनी, द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अक्टूबर 2025 में पीड़िता को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में दोबारा प्रयास भी किया।
छत्तीसगढ़
शंखनाद का खौफ : रायगढ़ के कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान ने टेके घुटने, अपराध से तौबा कर किया सरेंडर
रायगढ़ जिला में पुलिस के ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत चल रही सख्त कार्रवाई का बड़ा असर दिखा है। मवेशी तस्करी के आरोपी रब्बुल खान पर लगातार दबाव और छापेमारी के कारण उसने लैलूंगा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से एक संगठित तस्करी नेटवर्क चला रहा था और उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके एक साथी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद नेटवर्क को कमजोर किया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक करना आसान हुआ। शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी ने अपराध छोड़ने का वादा करते हुए सरेंडर किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़
सवाल में राम नाम का आपत्तिजनक उपयोग, महासमुंद DEO विजय लहरे सस्पेंड
चौथी की परीक्षा में आपत्तिजनक सवाल, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना और वित्तीय गड़बड़ियों के साथ तीन बड़े आरोपों ने गिराई कुर्सी, आदेश में साफ कहा गया है कि अधिकारी ने अपने दायित्वों के प्रति सजगता नहीं दिखाई और मनमानी तथा स्वेच्छाचारिता से काम किया। इन सभी तथ्यों को गंभीर कदाचार मानते हुए शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है, जबकि बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़
निगम का सर्जिकल स्ट्राइक : अवैध नल कनेक्शनों पर 30 अप्रैल के बाद देना होगा भारी जुर्माना
नगर निगम ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। 30 अप्रैल 2026 तक: ₹5,000 देकर कनेक्शन वैध कराया जा सकता है। 1 मई 2026 से: शुल्क बढ़कर ₹14,200 हो जाएगा और कार्रवाई तेज होगी। अब तक 286 अवैध कनेक्शन मिले, जिनमें से 204 वैध हो चुके हैं और 82 काटे गए हैं। निगम का कहना है कि अवैध कनेक्शन से पानी का दबाव कम होता है और राजस्व का नुकसान होता है, इसलिए नागरिकों से समय रहते कनेक्शन नियमित कराने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़
भीषण हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम उमरिया के पास एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
निगम का कड़ा प्रहार : स्टेशन और पंडरी मार्ग की 39 दुकानों पर लगा जुर्माना
रायपुर नगर निगम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन रोड और पुराने पंडरी बस स्टैंड क्षेत्र की 39 दुकानों पर 10 हजार रुपये के ई-चालान काटे। यह कार्रवाई नागरिकों की शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण के दौरान की गई। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें रैली और कार्टून किरदारों के जरिए लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया गया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
थाना सांकरा पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। एनएच-53 पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया, जिनसे 12.563 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दो कार, 9 मोबाइल और करीब 19.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
आदेश बेअसर : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, नहीं लौटे 52 स्वास्थ्यकर्मी, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग से बच रहे
महासमुंद जिले में संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के बावजूद 52 स्वास्थ्यकर्मी अब तक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं। आदेश के 12 दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमएचओ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब और 6 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा से कुल 6 आरोपियों (दुर्गेश डहरे, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'पावर एक्स' व्हाट्सएप ग्रुप और UNCLEBAT9, Grand777.com जैसे कई ऑनलाइन पैनल्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था।