"राशि" के लिए 737 परिणाम मिले
महासमुंद
पीआईसी बैठक : 24 विकास कार्यो को मिली मंजूरी, सड़क नाली और पेयजल सहित कई विकास कार्य स्वीकृत
बागबाहरा नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक में 24 से अधिक विकास कार्यों की निविदा दरों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक, पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विभिन्न वार्डों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। साथ ही दो कर्मचारियों की पदोन्नति और टाउन हॉल को ठेके पर देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।
महासमुंद
स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार : प्रसूताओं को डरा-धमकाकर वसूली का आरोप, बोडराबांधा की स्टाफ नर्स जांच के घेरे में
महासमुंद जिले के बोडराबांधा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स पर प्रसूताओं से 5 से 17 हजार रुपए तक की कथित अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, संबंधित नर्स ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि ग्रामीण तत्काल कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
राज्य सरकार
फसल विविधीकरण : किसानों के लिए सुनहरा मौका, धान के बजाय दूसरी फसल उगाने पर सरकार देगी ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत चारभांठा में आयोजित कृषक चौपाल में किसानों को फसल विविधीकरण के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने बताया कि धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, रागी, मक्का, कोदो, कुटकी और कपास की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक आदान सहायता मिलेगी।
राज्य सरकार
तेंदूपत्ता : 7.14 लाख संग्राहकों को मिलेगा 162 करोड़ का बोनस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के 7.14 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में वर्ष 2023 का 162.32 करोड़ रुपये का बोनस डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। तेंदूपत्ता बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय का 80 प्रतिशत बोनस के रूप में दिया जा रहा है, जिसमें बस्तर संभाग को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
रायपुर
एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक
राजधानी रायपुर में 10वीं पास किसान अश्विनी बांधे ने दावा किया है कि स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग और गार्डन उनके पूर्वजों की 30 एकड़ 18 डिस्मिल जमीन पर बने हैं। इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में करीब 3,500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
राष्ट्रीय
खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए।
बिलासपुर
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में स्पष्ट किया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग केवल सलाहकार संस्था है और उसे व्यावसायिक विवादों में धनराशि की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने आयोग द्वारा जारी रिकवरी आदेश को अधिकार क्षेत्र से बाहर मानते हुए निरस्त कर दिया।
राष्ट्रीय
पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव : अब ज्यादा बचत का मिलेगा विकल्प, निकासी भी हुई आसान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ योजना 2026 के तहत पीएफ नियमों में बदलाव किया है। अब 15,000 रुपये तक के मासिक वेतन पर 12 प्रतिशत पीएफ योगदान अनिवार्य रहेगा। इससे अधिक वेतन पर कर्मचारी अपनी इच्छा से अतिरिक्त योगदान कर सकेंगे। नई व्यवस्था का उद्देश्य रिटायरमेंट बचत बढ़ाना और पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बनाना है।
महासमुंद
भ्रष्टाचार : गढ़फुलझर पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने, पंचायत कार्यों में लापरवाही, बैठकों से अनुपस्थित रहने और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच, उपसरपंच, 15 पंचों और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत CEO को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सेवा से हटाने की मांग की है।
महासमुंद
गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर
महासमुंद जिले के पिथौरा अनुविभाग-2 अंतर्गत देवगांव जलाशय योजना की करीब 17.29 करोड़ रुपये की नहर रिमॉडलिंग एवं सीसी लाइनिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर तकनीकी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
महासमुंद
फर्जी ऋण : महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर करोड़ों की ठगी
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में सरकारी योजना और फ्री कुकर देने का झांसा देकर 138 महिलाओं के नाम पर फर्जी ऋण निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंडसलैंड बैंक के दो बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस मामले में अन्य बैंक कर्मचारियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
जांच तेज : राम मंदिर मामले में अब सभी कर्मचारियों से मांगा आय-खर्च का हिसाब
अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रकम में हुई हेराफेरी के मामले में पुलिस की जांच अब बहुत तेज हो गई है। चढ़ावे के पैसों में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं और पुलिस उनके बैंक खातों को खंगाल रही है।