"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
रायपुर
CG Transport Department: 2 हजार से ज्यादा यात्री बसों के GPS बंद, निगरानी से बचने के लिए निकाला नया पैंतरा
CG Transport Department: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों की निगरानी के लिए लगाए गए GPS सिस्टम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग की समीक्षा में पता चला कि 2000 से अधिक बसों में GPS डिवाइस लगे होने के बावजूद बंद हैं, जबकि करीब 300 बसों में अब तक GPS लगाया ही नहीं गया। विभाग ने ऐसे संचालकों पर परमिट रद्द करने की चेतावनी दी है।
रायपुर
Hasdeo River Accident: भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा
Hasdeo River Accident: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जांजगीर-चांपा के देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक के दौरान बिलासपुर के तीन छात्र तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
शिक्षा
CG Vyapam NSSK26: विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी
CG Vyapam NSSK26: छत्तीसगढ़ व्यापम ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा SDRF के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक और वॉचरूम ऑपरेटर पदों पर भर्ती परीक्षा NSSK26 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा निर्देश, सिलेबस और अन्य विवरण CG Vyapam की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल-खेल में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की समीक्षा की
National Nutrition Month: खैरागढ़ जिले के जालबांधा और सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और देखभाल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए खेल-खेल में सीखने और बच्चों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई, सुपोषण किट वितरित किए और बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
शिक्षा
Raipur Industrial Fair 2026: 18 सितंबर से सजेगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, जानिए क्या कुछ रहेगा खास
Raipur Industrial Fair 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित किया जाएगा। साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में देशभर के उद्योगपति, निवेशक, स्टार्टअप्स और खरीदार शामिल होंगे। मेले का उद्देश्य MSME सेक्टर को बढ़ावा देना, नए निवेश आकर्षित करना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
महासमुंद
Mahasamund News: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 5.440 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले में ऑपरेशन निश्चय के तहत कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका के पास गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.440 किलो गांजा, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित 3.65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
राज्य सरकार
Mahasamund Job Fair: युवाओं के लिए नौकरी का मौका 200 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Mahasamund Job Fair: महासमुंद में 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में 200 पदों पर निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर शामिल होना होगा।
राज्य सरकार
Fish Farming: जलाशयों में पिंजरा पालन से रोजगार और उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, किसानों को मिला प्रशिक्षण
Fish Farming: छत्तीसगढ़ में केज कल्चर और तालाब मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में आईसीएआर-सीआईएफआरआई के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें किसानों को मछलियों की बीमारी पहचान, रोकथाम और वैज्ञानिक उपचार की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: बीज निगम में वित्तीय अनुशासन और गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता, अधिकारियों को मिले निर्देश
Chhattisgarh Agriculture: बीज एवं कृषि विकास निगम की समीक्षा बैठक में निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने आत्मनिर्भर दलहन योजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, किसान पंजीयन और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने, समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने और निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए घर-घर पहुंच रही पोषण की जानकारी
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में पोषण माह 2026 के तहत बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम, स्वच्छता और कुपोषण की पहचान को लेकर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
रायगढ़
Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी
Elephant Rescue: रायगढ़ जिले के बोरो वन परिक्षेत्र में हाथियों के 7 सदस्यीय दल से बिछड़ा करीब 2 साल का शावक अकेला घूमता मिला। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाने की कोशिश में जुटी है। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया, जिसे उसने खा लिया।
राज्य सरकार
NIT Raipur: डिजिटल सुरक्षा को लेकर NIT और पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
NIT Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त आयोजन में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मंत्री दयालदास बघेल ने लोगों से OTP, UPI और निजी जानकारी साझा न करने की अपील की।