"कोतवाली थाने" के लिए 44 परिणाम मिले
रायगढ़
ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 14 लोग बने शिकार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा समेत 14 लोगों को डीमैट अकाउंट और हर महीने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया गया।
धमतरी
ठगी कांड : 70 लाख के जेवरात लेकर PWD कर्मचारी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी जसराज जैन के साथ करीब 70 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी हेमंत सोनी, जो PWD विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है, ने अपने पिता और व्यापारी के पुराने संबंधों का फायदा उठाकर धीरे-धीरे भरोसा जीता और कीमती सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।
रायपुर
शादी का झांसा : पुलिस विभाग में हड़कंप, रेप केस में आरक्षक मुकेश साहू गिरफ्तार
रायपुर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस आरक्षक मुकेश साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दूसरी महिला आरक्षक से शादी कर ली। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
रायगढ़
जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद
रायगढ़ के रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में होटल के काउंटर से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब के साथ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर सुरेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में लंबे समय से होटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पेपर लीक केस : NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह छात्रों को लगभग 3 हजार रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश भी की। पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई और परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को कराई गई।
छत्तीसगढ़
पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, गला घोंटकर की हत्या
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पार्वती साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना 28 अप्रैल की है, जिसके बाद आरोपी पति ललित उर्फ विक्की साहू फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पति पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
पुलिस की गाड़ी चोरी : गांजा रेड के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर भागा बदमाश, मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया
अंबिकापुर में पुलिस छापेमारी के दौरान एक आरोपी मुकेश नामदेव पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर छत से कूदकर भागा और चाबी लगी सरकारी बोलेरो लेकर फरार हो गया। गाड़ी में छूटे निशांत कुर्रे के मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने वाहन ढूंढ लिया और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पुलिस की सुरक्षा चूक और आरोपी की चालाकी दोनों को उजागर करती है।