"सामुदायिक भवन" के लिए 45 परिणाम मिले
रायपुर
विकास की सौगात : ओ.पी. चौधरी ने किए लोकार्पण और मेधावी छात्रों को सम्मानित
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कापन और बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अघरिया समाज के सामुदायिक भवन और बलौदा में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण किया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
पंचायतों में ताला : फंड और विकास कार्यों की मांग पर उबाल, अंतागढ़ में सरपंचों ने खोला मोर्चा
अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों में फंड की कमी, विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने और महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सरपंच संघ 18 मई से अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। सरपंचों का आरोप है कि पिछले एक साल से पंचायतों में कोई नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुआ, जिससे गांवों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के काम ठप पड़े हैं।
बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा, बारिश से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने का आदेश
कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क डामरीकरण प्रभावित होने पर उन्होंने वैकल्पिक समाधान खोजने को कहा। मंत्री ने अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और विभिन्न विकास योजनाओं की वार्डवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
रायपुर संभाग
प्रशासन का एक्शन : सड्डू में चंदन डेयरी फैक्ट्री के अवैध कब्जे पर चली जेसीबी, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त
रायपुर के सड्डू इलाके में “चंदन डेयरी फैक्ट्री” द्वारा करीब 1.45 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई में हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवाल, शेड और अन्य निर्माण तोड़ दिए गए। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन अब अतिक्रमण मुक्त कर ली गई है और इसे फेंसिंग कर सरकारी नियंत्रण में लिया जा रहा है, जिस पर आगे जनहित के प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं।
कार्यों की शुरुआत : सुशासन और विकास को मिली नई गति
मुंगेली जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 284 कार्यों का लोकार्पण और 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
सुशासन तिहार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
पाटन नगर में सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लगभग 9.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूती मिली। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी और महतारी वंदन योजना की जानकारी दी।
पंचायत दौरा : लखपति दीदियों से संवाद, चौपाल में नामकरण और विकास घोषणाएँ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत के बैगा बाहुल्य कमराखोल में औचक दौरा किया और आम के पेड़ों के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पीएम जनमन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। चौपाल में लखपति दीदियों ने अपने-अपने आजीविका अनुभव साझा किए, जिनमें महुआ संग्रह, निर्माण कार्य, सामग्री आपूर्ति और सब्जी उत्पादन शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें आगे और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत : सीएम साय सुकमा पहुंचे, 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सुकमा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 308 करोड़ रुपए के 228 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 159 का शिलान्यास और 69 का लोकार्पण शामिल है। नक्सल प्रभावित बस्तर में अब तेजी से शांति और विकास लौट रहा है—3 हजार से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, गांवों में स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत 1100 टीमें घर-घर जांच करेंगी, वहीं महिलाओं, आदिवासियों और दिव्यांगों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
40 लाख के विकास कार्यों, सड़क और नाली निर्माण से मोहल्लेवासियों को मिलेगी राहत
नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने विभिन्न वार्डों में सड़क और आर.सी.सी. नाली निर्माण के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें वार्ड 02, 07, 13 और 14 में कुल 40 लाख रुपए की लागत से C.C. रोड निर्माण, मरम्मत और R.C.C. नाली निर्माण शामिल थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों से जल निकासी की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। सभी वार्डों में गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।