"स्वास्थ्य केंद्र" के लिए 247 परिणाम मिले
महासमुंद
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ बनेगा मेडिकल हब, रायपुर में कैंसर उपचार केंद्र का भूमिपूजन
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर में ओमेगा अस्पताल के आधुनिक कैंसर उपचार केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का प्रमुख मेडिकल हब बनाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर और किफायती इलाज उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही नवा रायपुर में लगभग 200 एकड़ में मेडिसिटी और फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे आधुनिक चिकित्सा सेवाओं, स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार
Super Specialty Hospital: आधुनिक इलाज की नई सुविधा, प्रथमेश हॉस्पिटल से मरीजों को मिलेगा लाभ
Super Specialty Hospital: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के देवपुरी में 125 बिस्तरों वाले आधुनिक प्रथमेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।
महासमुंद
Bagbahara Community Health Centre: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, एक दिन में 10 प्रसव
Bagbahara Community Health Centre: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में 7 अक्टूबर को एक ही दिन में 7 सी-सेक्शन और 3 सामान्य प्रसव सहित कुल 10 प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। इसी दिन बच्चेदानी का ऑपरेशन भी किया गया। अस्पताल के अनुसार, सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रवेन्द्र साहू के नेतृत्व और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. बढ़ई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।
राजनांदगांव
Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें
Dongargarh Murder Case: ग्राम चौथना में 9 अक्टूबर की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर कमला सोनकर और उनके बेटे हितेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
महासमुंद
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
राज्य सरकार
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगा शिविर, हुआ रक्तदान
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री राजवाड़े ने नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करौंधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
महासमुंद
Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला
Leopard Attack: महासमुंद जिले के कोमाखान वन परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। झिटकी गांव में घर में घुसे तेंदुए ने एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले पंडरीपानी जंगल में भी एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला किया था। लगातार घटनाओं से आसपास के दर्जनभर गांवों में दहशत है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
महासमुंद
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान
Leopard Attack: बागबाहरा के कारीडोंगरी-झिटकी जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने कुल्हाड़ी से बचाव किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।
कोरिया
Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
Korea Road Accident: सावारांवा के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 महिलाएं घायल हैं। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
राज्य सरकार
Mahasamund News: गांधी जयंती पर कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया एमसीआर चप्पल का वितरण
Mahasamund News: महासमुंद में गांधी जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी।