"रायपुर" के लिए 1630 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Ambedkar Hospital Raipur: दिल के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, अम्बेडकर अस्पताल में आधुनिक कार्डियक दवाएं मुफ्त मिलेंगी
Ambedkar Hospital Raipur: रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। टिकैग्रिलोर, टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, इवोलोकुमैब, मावाकैम्टेन जैसी दवाओं की उपलब्धता से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
Sarangarh Cyber Crime: साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट से 2.71 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
Sarangarh Cyber Crime: कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दुर्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए करीब 2.71 करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेन-देन कराया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और करीब 2 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई।
राज्य सरकार
CG Infrastructure Mission: भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बदलेगा छत्तीसगढ़ का इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क-ऊर्जा-जलकनेक्टिविटी पर फोकस
CG Infrastructure Mission: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की गई है। लोक निर्माण विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया गया है। मिशन के तहत सड़क, ऊर्जा, जल, सिंचाई, संचार और डिजिटल नेटवर्क के विकास के लिए 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
राज्य सरकार
Dantewada District Hospital: मरीजों को मिल रही स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा, 5 महीने में 273 जटिल सर्जरी सफल
Dantewada District Hospital: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। अप्रैल से अब तक यहां 273 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं। विशेषज्ञ सर्जिकल सुविधाओं के कारण मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम हुई है। अस्पताल में कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी जैसी आधुनिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बिलासपुर
Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल
Electric Fencing Accident: बिलासपुर जिले में खेत की रखवाली करने गए किसान गंगाराम कोल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आवारा मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद खेतों में की जा रही इलेक्ट्रिक फेंसिंग और कथित अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
दुर्ग
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Crime: ऑनलाइन सट्टे से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में 3,162 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें से 1,668 खातों पर 63 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने अब तक 257 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2.75 करोड़ रुपए से अधिक की संदिग्ध राशि पर रोक लगाई है। वहीं, 916 खातों की जांच अभी जारी है।
रायपुर
CGPSC ADPO Exam: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर, 46 पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया
CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कुल 46 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
शिक्षा
Raipur Industrial Fair 2026: आज से उद्योगों का महाकुंभ, युवाओं को नौकरी और बिजनेस का मिलेगा मौका
Raipur Industrial Fair 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित हो रहा है। मेले में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप, स्टार्टअप आइडिया के लिए निवेश और नई तकनीकों की प्रदर्शनी खास आकर्षण होंगी।
रायपुर
CG Weather Update: फिर बदलने वाला है प्रदेश का मिजाज, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा हाल
CG Weather Update: पांच दिनों से थमा बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। 19 सितंबर से नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
रायपुर संभाग
CG Crime News : मुक्तिधाम के पास मिला सरकारी शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस
CG Crime News: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में एक सरकारी शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके से शिक्षक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। FSL और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
राज्य सरकार
Mahasamund News: आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह, हुनर को मिला बाजार
Mahasamund News: महासमुंद जिले के भंवरपुर की नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक हुनर को आजीविका का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के सहयोग से तैयार कोसा साड़ी, शॉल, दुपट्टा और अन्य उत्पाद सरस मेलों के जरिए बड़े शहरों तक पहुंचे।
राज्य सरकार
Vishwakarma Jayanti: CM विष्णुदेव साय का संदेश, कौशल और मेहनत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
Vishwakarma Jayanti: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।