"रायपुर" के लिए 1630 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur News: रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगी छत्तीसगढ़ी लोकधुन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रखी मांग
Raipur News: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं, बोली-भाखा, खान-पान और पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देने की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के DRM को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीज-त्योहारों के दौरान पारंपरिक और प्रमाणित छत्तीसगढ़ी लोकगीत व लोकधुन बजाने की मांग रखी है।
रायपुर संभाग
Congress Training Camp: डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Congress Training Camp: रायपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, गुरु घासीदास सहित महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए समानता और भाईचारे का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शिक्षा
School Holiday Calendar: इस शैक्षणिक सत्र में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, दशहरा-दिवाली पर मिलेगी इतने दिन की छुट्टी
School Holiday Calendar: नए शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के अवकाश शामिल हैं। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर छात्रों व शिक्षकों को छुट्टियां मिलेंगी। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों के अनुसार छुट्टियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
रायपुर
New Registry Centers in Raipur: अब जमीन-मकान की रजिस्ट्री के लिए नहीं काटने होंगे कलेक्टोरेट के चक्कर, शहर में खुलेंगे 7 नए दफ्तर
New Registry Centers in Raipur: जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने वालों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्रशासन शहर में 7 नए उप-पंजीयन कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान होगी और कलेक्टोरेट कार्यालय की भीड़ कम होगी।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सांकरा पुलिस ने एनएच-53 पर कार्रवाई करते हुए 83.100 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
जगदलपुर (बस्तर)
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक ठेले की झिल्ली ठीक करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।
रायपुर संभाग
Farmer Debate: किसान नेता पारसनाथ साहू ने सरकार को दी खुली बहस की चुनौती, MSP समेत 10 मुद्दों पर मांगा जवाब
Farmer Debate: नेता पारसनाथ साहू ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर छत्तीसगढ़ सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने MSP, धान खरीदी, खाद, बिजली, सिंचाई और गौठान सहित 10 प्रमुख विषयों पर सरकार से जवाब मांगा है।
राज्य सरकार
Food Safety Action: धमतरी में खाद्य विभाग की जांच, संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच के लिए भेजा गया
Food Safety Action: धमतरी में अमानकीकृत डेयरी उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से संदिग्ध पनीर के नमूने लिए गए, जबकि अस्वच्छता मिलने पर श्री सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
धर्म
Shardiya Navratri 2026: जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, अष्टमी-नवमी की तिथियां और पूरा कैलेंडर
Shardiya Navratri 2026 का पावन पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, अष्टमी-नवमी की तिथि और विजयादशमी की तारीख।
राज्य सरकार
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर हुए 375
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। इससे गांवों में रोजगार के साथ जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 0
दुर्ग
GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
GST Raid: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया। फिलहाल टैक्स नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
दुर्ग संभाग
Dallirajhara Raoghat Railway Project: 95 KM लंबी दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन कैसे बदलेगी बस्तर की तस्वीर?
Dallirajhara Raoghat Railway Project: रेल परियोजना बस्तर और भिलाई के लिए एक अहम बदलाव लेकर आ रही है। इस रेल लाइन से रावघाट के लौह अयस्क भंडार को भिलाई इस्पात संयंत्र तक पहुंचाने का रास्ता आसान होगा। SAIL ने इस परियोजना में करीब 1,735 करोड़ रुपये का निवेश किया है।