"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का तरीका, 38 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
Chhattisgarh Agriculture: महानदी, पैरी, सोंढूर और खारून नदी किनारे बसे 152 गांवों में फसल विविधीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। करीब 38 हजार किसानों के 30,841.96 हेक्टेयर कृषि रकबे में भूमि और जल उपलब्धता के अनुसार धान के साथ दलहन, तिलहन, सब्जी, औषधीय और फलदार फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
नारायणपुर
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के हाच्चेकोटी जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार व विस्फोटक डंप बरामद किया। मौके से .315 राइफल, 41 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स तार और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।
रायगढ़
Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
Raigarh News: लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक कार सड़क से उतर गई। कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में तीन बोरियां मिली हैं, जिनमें गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार लोगों की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका
Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2026 में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में पात्र आवेदक 25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
बलौदाबाज़ार
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल
Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कुल 27 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गिरौदपुरी धाम जा रहे थे श्रद्धालु बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
राज्य सरकार
Women Property Registration: रायगढ़ की शर्मिला को सरकारी योजना की सीधी राहत, रजिस्ट्री में बचे 25 हजार रुपए
Women Property Registration: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जा रही है। रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा को इसका लाभ मिला और करीब 25 हजार रुपए की बचत हुई।
राज्य सरकार
Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रायगढ़ की बेटियों का जलवा, भारतीय लैक्रॉस टीम ने जीता ब्रॉन्ज
Raigarh News: सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राज्य सरकार
Dhamtari Flood: गंगरेल समेत धमतरी के जलाशयों में बढ़ा पानी, बाढ़ के खतरे को लेकर हाई अलर्ट
Dhamtari Flood: बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
महासमुंद
Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी
Mahasamund Elephant: वन मंडल क्षेत्र में विशालकाय नर दंतैल हाथी की चहलकदमी से कई गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर निगरानी टीम तैनात की है और ग्रामीणों व NH-53 से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।
रायपुर
Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी
Chhattisgarh High Court: न्यायिक अधिकारियों की सीनियरिटी को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता भर्ती विज्ञापन की तारीख से नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से पदभार ग्रहण करने की तारीख से तय होगी। कोर्ट ने ADJ वंदना दीपक देवांगन की याचिका स्वीकार करते हुए नियमों के अनुसार संशोधित ग्रेडेशन लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
रायगढ़
Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
Raigarh Crime News: कापू थाना क्षेत्र में नाबालिग से करीब तीन साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पेट में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
Mahtari Vandan Yojana: अब बढ़ेगा दायरा! दिव्यांग, अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर्स को जोड़ने की तैयारी
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग महिलाओं, विशिष्ट श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर समुदाय को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।