ताज़ा खबरें
10534 समाचार
महासमुंद
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी : ब्लैक राइस बेचने के चक्कर में 28 लाख गंवाए, दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार
इंटरनेट के जरिए कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रही महासमुंद की ब्लैक राइस फर्म को साइबर ठगों ने फर्जी बायर्स और नकली सर्टिफिकेट के जरिए 28.47 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी आकाश शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
महासमुंद
जागरूकता अभियान : MY Bharat और लाइवलीहुड कॉलेज की पहल, युवाओं को कौशल, सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश
बिरकोनी स्थित जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महासमुंद
पुलिस की कार्रवाई : ओडिशा से बिलासपुर आ रही नशीली दवाइयों की खेप जब्त
महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही प्रतिबंधित नशीली सिरप और टेबलेट की खेप पकड़ी है। NH-53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कोडीन कफ सिरप, स्पास्मो-प्रॉक्सिवॉन प्लस टेबलेट, मोबाइल और स्कूटी सहित कुल ₹52,491 की सामग्री जब्त की गई है।
महासमुंद
पुलिस का प्रहार : बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50.200 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, बोलेरो और मोबाइल सहित 28 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
वेतन विसंगति पर शिक्षकों की हुंकार, विधानसभा घेराव कर सरकार को चेताया
लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आरंग विकासखंड से 800 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में शामिल हुए। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्ण सेवा लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
बेमेतरा
छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत : बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल, 200 कैदियों के लिए बनेगा नया परिसर
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में बनाई जाएगी। 10.20 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली इस जेल में करीब 200 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। यहां अच्छे आचरण वाले लंबी सजा काट रहे कैदियों को कौशल विकास, रोजगार प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जाएगा।
धमतरी
भड़की हिंसा : धमतरी में वन भूमि पर कब्जे का विरोध, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा
धमतरी के नगरी वन परिक्षेत्र में 100 एकड़ वन भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और घेराव कर दिया। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। विभाग ने नियमों के तहत आगे कार्रवाई की बात कही है।
महासमुंद
देवरी स्कूल में बाल केबिनेट का गठन, विद्यार्थियों को मिली नई जिम्मेदारियां
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में बाल केबिनेट का गठन किया गया। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें शपथ दिलाई गई। बाल केबिनेट के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
महासमुंद
संविदा भर्ती : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका, NHM महासमुंद ने भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) महासमुंद में संविदा भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब अंतिम मेरिट सूची जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
कबीरधाम
कार्रवाई : उपचार के नाम पर युवती से दुष्कर्म, डॉक्टर को भेजा जेल
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।
महासमुंद
साही का शिकार कर मांस बांटा, 5 आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल
महासमुंद के बागबाहरा वन क्षेत्र में साही के अवैध शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायपुर संभाग
NH-53 पर हादसा टला : मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन में भिड़ंत, सुरक्षित रहे यात्री
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में NH-53 पर मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।